2019 TVS Apache RR310 - फर्स्ट राइड रिव्यू

31/05/2019 - 10:26 | ,  ,  ,  ,  ,   | Suvasit

IAB ने मद्रास मोटर रेस ट्रैक पर हाल ही में लॉन्च हुई 2019 TVS Apache RR310 को चलाया। आइए, जानते हैं कि इस अपडेटेड मॉडल में क्या नया है।

Tvs Apache Rr 310 Review

अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल के 2019 मॉडल में कंपनी ने दो बड़े बदलाव किए हैं। एक तो इसे नए फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इस कलर ऑप्शन ने मैट फिनिश रेसिंग ब्लैक को रिप्लेस किया है। ये कलर ज्यादा अपील करता है। साथ ही बाइक में दी गई डुअल-कलर्ड स्ट्राइप इसे और आकर्षक बनाती है। कंपनी ने '35 Year of TVS Racing' का स्टिकर भी हटा दिया है। अब इसकी जगह 'RR310' का बैज़ लगाया गया है।Tvs Apache Rr 310 Phantom Black

बाइक में दूसरा बड़ा बदलाव मेकैनिकल फ्रंट पर किया गया है। 2019 TVS Apache RR310 को अब असिस्ट और रेस ट्यून्ड स्लिपर क्लच से लैस कर दिया गया है। कंपनी ने मौजूदा ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कई छोटे-मोटे बदलाव किए हैं। 2019 मॉडल में वाइज़र के लिए नया माउंट लगाया गया है। वाइब्रेशन को कम करने और राइड को रिफाइन बनाने पर भी ध्यान दिया गया है।

पढ़ें : 2019 TVS Apache RR 310 भारत में लॉन्च, स्लिपर क्लच से है लैस

कैसी है ये बाइक ?

2019 TVS Apache RR310 में ECU रिमैप किया गया है। लेकिन, परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं है। बाइक में 312.2 सीसी, रिवर्स- इन्क्लाइंड, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है। ये इंजन 34 PS का अधिकतम पावर और 27.3Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

क्लच लीवर ऑपरेशन अब पहले की तुलना में ज्यादा हल्का हो गया है। स्लिपर क्लच का फायदा मद्रास रेस ट्रैक पर बाइक चलाने वक्त महसूस होता है। कंपनी ने मिड-रेंज में वाइब्रेशन को कम करने की कोशिश की है। हालांकि, ये पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ज्यादा rpm पर ये वाइब्रेशन पूरी तरह से महसूस होता है। 7,500 rpm के बाद हैंडलबार और फुट पेग पर वाइब्रेशन का असर ज्यादा है।

Tvs Apache Rr 310 Mahendra Singh Dhoni
2019 TVS Apache RR 310 के पहले ग्राहक मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बने।

2019 TVS Apache RR310 की स्टाइलिंग और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, रियर एलईडी टेल लाइट और ब्लिंकर्स लगाया गया है। फ्यूल टैंक कपैसिटी, स्प्लिट सीट सेटअप और चैसि में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अप-साइड डाउन टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक में भी कोई बदलाव नहीं है।

बाइक में मिशिलिन के टायर्स लगाए गए हैं। ये टायर्स ट्रैक फ्रेंडली हैं। ब्रेकिंग के लिए बाइक में 300 mm फ्रंट और 240 mm रियर पेटल टाइप डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए बाइक को डुअल-चैनल एबीएस से लैस किया गया है।Tvs Apache Rr 310 Review 1

कीमत

2019 TVS Apache RR310 की एक्स-शोरूम कीमत 2.27 लाख रुपये रखी गई है। ये कीमत मौजूदा मॉडल से 3000 रुपये ज्यादा है। बाइक के मौजूदा ग्राहक भी टीवीएस सर्विस सेंटर में जाकर अपनी बाइक में असिस्ट/स्लिपर क्लच लगवा सकते हैं।Tvs Apache Rr 310 Review 2
बीते कुछ महीने से 2019 TVS Apache RR310 की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है। एक नज़र लॉन्च से अब तक इस बाइक की बिक्री पर डाल लेते हैं :-

दिसंबर 2017 66
जनवरी 2018 242
फरवरी 2018 353
मार्च 2018 983
अप्रैल 2018 862
मई 2018 595
जून 2018 476
जुलाई 2018 351
अगस्त 2018 343
सितंबर 2018 350
अक्टूबर 2018 425
नवंबर 2018 132
दिसंंबर 2018 185
जनवरी 2019 281
फरवरी 2019 246
मार्च 2019 279
अप्रैल 2019 183

कंपनी को उम्मीद है कि 2019 TVS Apache RR310 की मदद से बाइक की ब्रिकी आने वाले दिनों में बढ़ेगी।

TVS की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी