ऑटो एक्सपो 2020: Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक का होगा डेब्यू

10/01/2020 - 10:00 | ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

महिन्द्रा अपनी दो इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लॉन्च करने के बाद एक नई एसयूवी को मार्केट में पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी किसी नई एसयूवी को नहीं बल्कि Mahindra XUV300 को ही इलेक्ट्रिक एडिशन में डेवलप कर रही है और खबर है कि कंपनी इसके प्रोडक्शन फार्म को ही ऑटो एक्सपो 2020 में पेश करेगी।

Mahindra Xuv300 Electric Rendering 46e5 2ef7

रिपोर्ट के मुताबिक महिन्द्रा ने Mahindra XUV300 का कोडनेम Mahindra S210 रखा है और इसे दो पॉवरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश करेगी, जिसमें एक 380-वोल्ट बैटरी पैक स्टैंडर्ड एडिन में होगा और दूसरा एक बड़े पैक के साथ एक लंबी दूरी के लिए  एशन होगा (कॉन्फ़िगरेशन फिलहाल ज्ञात नहीं है)।

कार की संभावित रेंज

Mahindra Future Evs 6723

माना जा रहा है कि पहले एडिशन की रेंज  200 किमी की होगी और दूसरे की 350 से 400 किमी तक हो सकती है। यहां इन दोनों एसयूवी की प्राइस एक बड़ी फैक्टर साबित हो सकती है। महिंद्रा XUV300 EV 90 kW (122.37 PS) मोटर द्वारा संचालित होगा। इसके लिए कंपनी ने एलजी केम के साथ साझेदारी की है और भारतीय परिस्थियों के हिसाब से बैटरी का निर्माण करेंगे।

यह भी पढ़ेः Mahindra XUV300 बीएस-6 में हुई अपडेट, INR 8.30 लाख की प्राइस में लॉन्च

इसके लिए एनएमसी (निकेल-मैंगनीज-कोबाल्ट) रसायन पर बेस्ड हाई एनर्जी के ली-आयन की आपूर्ति की जाएगी। Mahindra XUV300 Electric के बेसिक वर्जन में 380 वोल्ट की बैटरी से चलने वाला 90 kW (122.37 PS) इलेक्ट्रिक मोटर को लगाया जाएगा।

Tata Nexon EV से होगा मुकाबला

Mahindra Xuv300 Front Three Quarters 2e0a
Mahindra XUV300

भारत में Mahindra XUV300 Electric का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV से होगा। टाटा मोटर्स इसे इसी महीनें लॉन्च कर सकती है। महिन्द्रा की अन्य अपडेट में Mahindra eKUV100 को भी इसी कैलेंडर वर्ष में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Mahindra XUV300 Electric की लॉन्चिंग की घोषणा के लिए हमें थोड़ा बहुत इंतजार करना पड़ सकता है।

Mahindra XUV300 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी