Mahindra XUV300 बीएस6 की प्राइस में केवल 1,000 रूपए की वृद्धि

घरेलू निर्माता महिंद्रा (Mahindra) भारत में आज ही अपनी लोकप्रिय एसयूवी महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को लॉन्च किया है और अब जल्द ही महिन्द्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) के बीएस6 डीजल एडिशन को भी लॉन्च करने जा रही है।  हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इस कार की नई प्राइस से पर्दा हटा है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीएस6 में अपडेटड होने के बाद भी इस कार की प्राइस में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। Mahindra XUV300 डीजल की प्राइस में बीएस6 में अपग्रेड होने के बाद भी केल 1,000 रूपए की मैक्सिमम वृद्धि हुई है, जो कि हैरान करने वाली है, क्योंकि आमतौर पर अन्य कंपनियां जिस तरह अपग्रेड करने के बाद लाखों रूपए प्राइस में वृद्धि कर रही हैं। ऐसे में इस कार की ये न्यूनतम प्राइस वास्तव में हैरान करती है। इससे ज्यादा की वृद्धि तो बाइक्स की अपग्रेड में देखने को मिल रही है।

डीजल प्राइस

पेट्रोल में भारी वृद्धि

जैसा कि ऊपर लिस्ट में देखा जा रहा है, महिंद्रा XUV300 डीजल बीएस6 अपग्रेड के साथ 1-901 रूपए के बीच ही महंगी होगी। एक्सयूवी 300 डीजल बीएस 6 एक्सयूवी 300 बीएस 4 की तुलना में कम कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। इसके विपरीत महिंद्रा XUV300 पेट्रोल की  दिसंबर में बीएस6 अपग्रेड के साथ 20,000 रूपए की वृद्धि हुई थी।

संबंधित खबरः 370 किलोमीटर की रेंज के साथ होगी Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी

कंपनी महिंद्रा XUV300 के एक और एडिशन पर भी कार्य कर रही है और इसके इलेक्ट्रिक एडिशन को भी मार्केट में उतार सकती है। हाल ही में संपन्न हुए ऑटो एक्सपो में भी इस कार को पेश किया गया था और महिन्द्रा XUV300 EV को साल 2021 में भारत में लॉन्च कर सकती है।

पेट्रोल प्राइस

Mahindra XUV300- इमेज गैलरी

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter