Mahindra उतारेगी 1.5 सालों में ये 6 नए वाहन, जानें लॉन्च डेट

25/04/2020 - 23:06 | ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

महिंद्रा (Mahindra) भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट को लेकर काफी गंभीर है और एक के बाद एक नए प्रोडक्ट उतार रही है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट को 1 अप्रैल से लागू हुए नए बीएस6 उत्सर्जन मानदंडो को पूरा कर रही है और कई नए मॉडल भी पेश कर चुकी है। इन नामों में महिन्द्रा केयूवी100 एनएक्सटी (Mahindra KUV100 NXT), महिन्द्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) और महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के बीएस6 वर्जन शामिल है।

Mahindra Upcoming Suvs In India 4577

इसके अलावा कंपनी ने इस साल फरवरी में ही अपने भविष्य की योजनाओं की झलक पेश की थी और कई नए वाहनों को शोकेश किया था। अब कंपनी ने पूष्टि किया है कि महिन्द्रा 1.5 साल में 6 नए प्रोड्कट लॉन्च करेगी। हम इस लेख में महिन्द्रा (Mahindra) की ओर से लॉन्च किए जानें वाले वाहनों की डिटेल उसकी संभावित लॉन्च डेट के साथ देने जा रहे हैं।

Mahindra eKUV100 (Mahindra S110)

Mahindra E Kuv100 Front Three Quarters Auto Expo 2

इस साल के ऑटो एक्सपो में महिंद्रा eKUV100 के प्रोडक्शन फार्म का डेब्यू किया गया था और यह 15.9 kWh लीथियम-आयन बैटरी पैक के साथ है। यह कार 147 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है और 40 किलोवाट पर 120 एनएम का टॉर्क डेवलप करती है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है।

संबंधित खबरः Mahindra Funster कांसेप्ट 500 किमी+ रेंज- ऑटो एक्सपो 2020 लाइव

फिलहाल महिन्द्रा केयूवी100 (Mahindra KUV100) की प्राइस 8.25 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की गई है। महिंद्रा अपनी बंद कर दी गई इलेक्ट्रिक कार e2o की जगह को Mahindra eKUV100 electric SUV से भरेगी। संभावना है इस साल जून तक भारत की सबसे ये सस्ती इलेक्ट्रिक SUV बिक्री पर होगी।

2020 Mahindra Thar (Mahindra W501)

2020 Mahindra Thar Spied Images 1 4dbf

महिंद्रा इलेक्ट्रिक KUV100 के तुरंत बाद कंपनी थार (2020 Mahindra Thar) को आगे ब़ढ़ाने का कार्य करेगी। ये कार भारत की सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोडर थार की दूसरी जेनरेशन होगी। नई महिंद्रा थार में डेवलपमेंट डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है और ये रोजमर्रा की राइड के लिए भी उपयुक्त होगी।

संबंधित खबरः नई Mahindra Thar और भी होगी पावरऱफुल और मजबूत, इंटीरियर डिटेल स्पष्ट

महिंद्रा संभवतः नई थार को नए डेवलप किए गए 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ पेश करेगी। कार में आराम के लेवल को भी बढ़ाया जाएगा। कार को नई सीटें, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज़ कंट्रोल की सुविधा भी प्राप्त होगी। कंपनी इसे इस साल के जून तक लॉन्च कर सकती है।

Mahindra Atom (Mahindra C100)

Mahindra Atom Auto Expo 2020 B8f3

महिंद्रा एटम (Mahindra Atom) मील कनेक्टिविटी व्हीकल है जिसकी शुरूआत ऑटो एक्सपो 2020 में प्रोडक्शन मॉडल के रूप में हुई। महिंद्रा eKUV100 की तरह यह व्हीकल भी शहरी क्षेत्रों के लिए डेलवप की गई इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसे एसी, रियर-सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम और 4 जी कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

संबंधित खबरः ऑटो एक्सपो 2020 में पेश हुई टॉप 10 कारें, जिन्होंने मचाया धमाल

महिंद्रा एटम (Mahindra Atom) को एमईएसएमए 48 वी पावरट्रेन द्वारा संचालित किया जाएगा और यह थ्री व्हीकल व कार दोनों की आवश्यकता पूरी करेगी। महिन्द्रा अपनी इस नई एटम को इस साल जुलाई और सितंबर के बीच घरेलू बाजार में उतार सकती है।

2021 Mahindra XUV500 (Mahindra W601)

2021 Mahindra Xuv500 White Rendering 54c8

लोकप्रिय एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी500 (2021 Mahindra XUV500) अब अपने दूसरे जेनरेशन में प्रवेश करने वाली है। नए अवतार के साथ नई कार का डिजाइन बिल्कुल फ्रेश होगा और इसके कुछ एलिमेंट ऑटो एक्सपो 2020 में पेश की महिंद्रा फंस्टर (Mahindra Funster) इलेक्ट्रिक रोडस्टर कॉन्सेप्ट की याद दिलाएंगे।

संबंधित खबरः 2021 में न्यू जेनरेशन Mahindra XUV500 होगी लॉन्च, संभावित डिजाइन डिटेल

नई कार संभवतः ज्यादा मजबूत होगी और इसे 5-स्टार ANCAP सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हो सकती है। ऑल-न्यू मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर डेवलप होने जा रही नई XUV500 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ होगी। इसे जनवरी और मार्च 2021 के बीच लॉन्च किया जाएगा।

2021 Mahindra Scorpio (Mahindra Z101)

Mahindra Scorpio 2020 Front Quarter 8d3e

MY2021 अपडेट के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो (2021 Mahindra Scorpio) को पहली बार पूरा ओवरहाल मिलने जा रहा है और ये अपने वर्तमान मॉडल से बिल्कुल अलग दिखेगी। कार में पुरानी डिजाइन को बहुत ही मुश्किल से समझा जा सकेगा और ज्यादा अपमार्केट होगी।

संबंधित खबरः नई Mahindra Scorpio का (फेसलिफ्ट) अवतार, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और लॉन्च डिटेल

महिंद्रा स्कॉर्पियो की नई जेनरेशन को डेवपल करने के लिए महिंद्रा थार की तरह फ्रेम चेसिस का इस्तेमाल किया जाएगा और इससे कंपनी की बिक्री छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी नई स्कॉर्पियो को अप्रैल और जून 2021 के बीच लॉन्च करने की योजना बनाई है।

Mahindra eXUV300 (Mahindra S210)

Mahindra E Xuv300 Concept Front Three Quarters Lef

टाटा नेक्सन इवी (Tata Nexon EV) की तरह महिन्द्रा इ-एक्सयूवी300 (Mahindra eXUV300 में भी नई डिज़ाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। ये ICE SUV पर बेस्ड होगी। कार शुरुआत से ही फेसलिफ्ट के साथ होगी और मार्केट को हिट करने वाली सभी खूबियों से लैस होगी। इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया गया था।

संबंधित खबरः 370 किलोमीटर की रेंज के साथ होगी Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ये कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी Mahindra XUV300 का प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट है और MESMA 350V पावरट्रेन द्वारा संचालित है। दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ उपलब्ध होगी और 370 किमी से ज्यादा की हाई ड्राइविंग रेंज देगी। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जुलाई और सितंबर 2021 के बीच लॉन्च कर सकती है।

2021 Mahindra XUV500 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें