फोर्ड इंडिया ने 2019 Ford EcoSport और Ford EcoSport Thunder एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2019 Ford EcoSport की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.69 लाख रुपये और EcoSport Thunder एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.18 लाख रुपये रखी गई है।
हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Venue अपने मुकाबले की कारों को कड़ी टक्कर दे रही है। ऐसे में फोर्ड ने इकोस्पोर्ट को अपग्रेड कर के अपनी उपस्थिति मज़बूत करने का प्रयास किया है। कुछ ही दिन पहले मारुति सुजुकी ने भी विटारा ब्रेज़ा के स्पोर्ट्स एडिशन को लॉन्च किया था। फोर्ड ने लोकलाइज़ेशन बढ़ा कर इकोस्पोर्ट की कीमत को कम करने की भी कोशिश की है।
पढ़ें : Ford की नई योजनाओं का खुलासा, भारत में 3 नई एसयूवी करेगी लॉन्च
Ford EcoSport थंडर एडिशन में नया 17- इंच एलॉय व्हील, ब्लैक-पेंटेड पेटेंड फ्रंट ग्रिल, रियर व्यू मिरर, डार्केंड हेडलैंप, ब्लैक फॉग लैंप बेज़ल, डुअल-टोन बोनट और डेकल्स लगाए गए हैं। कार के इंटीरियर में भी अलग अलग स्पोर्टी एलिमेंट्स दिए गए हैं। कार में फ्रंट सीट्स, डोर डेकल्स, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और सेंटर कंसोल में भी स्पोर्टी एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस एडिशन में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिल्ट-इन-नेविगेशन, डुअल-टोन लेदर अपहोलस्ट्री और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिया गया है।
Ford EcoSport Thunder Edition - इंजन स्पेसिफिकेशन
Ford EcoSport थंडर एडिशन 123 PS 1.5-लीटर, 3- सिलिंडर TiVCT पेट्रोल इंजन और 100 PS 1.5-लीटर TDCi डीज़ल इंजन के साथ उपलब्ध है। कार में लगा पेट्रोल इंजन 17 किलोमीटर प्रति लीटर और कार में लगा डीज़ल इंजन 23 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगा। कार में। 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगाया गया है।
फोर्ड जल्द ही इकोस्पोर्ट को नई एसयूवी से रिप्लेस करेगी जिसे फोर्ड-महिंद्रा के पार्टनरशिप में डेवलप किया जाएगा। उम्मीद है कि इस नई एसयूवी की कीमत भी कम होगी।
नई फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत :
वेरिएंट्स | Ambiente | Trend | Titanium | Titanium+ | Ecosport S |
पावरट्रेन कॉम्बिनेशन | |||||
1.5 TiVCT पेट्रोल (मैनुअल) | 7.69 लाख रुपये | 8.49 लाख रुपये | 9.28 लाख रुपये | 10.18 लाख रुपये | NA |
1.5 TiVCT पेट्रोल (ऑटोमेटिक) | NA | NA | NA | 11.08 लाख रुपये | NA |
1.0 TiVCT इकोबूस्ट | NA | NA | NA | NA | 10.83 लाख रुपये |
1.5 TDCi डीज़ल (मैनुअल) | 8.19 लाख रुपये | 8.99 लाख रुपये | 9.78 लाख रुपये | 10.68 लाख रुपये | 11.33 लाख रुपये |
थंडर एडिशन | |||||
1.5 TiVCT पेट्रोल (मैनुअल) | NA | NA | 10.18 लाख रुपये | NA | NA |
1.5 TDCi डीज़ल (मैनुअल) | NA | NA | 10.68 लाख रुपये | NA | NA |