2020 Mahindra TUV300 फेसलिफ्ट फिर से दिखी, डिटेल का भी खुलासा

घरेलू नर्माता महिन्द्रा और महिन्द्रा नई जेनरेशन की थार (Thar), स्कॉर्पियो (Scorpio) और एक्सयूवी500 (XUV500) सहित कई मॉडल को अपडेट करने का कार्य कर रही है। इस सूची में 2020 महिंद्रा TUV300 (Mahindra TUV300) का नाम है, जिसकी तस्वीरें हाल ही में नई जानकारियों के साथ फिर सामने आई हैं।

अपडेट में Mahindra TUV300 में हेडलैम्प्स के नए सेट के साथ ट्वीक्ड फ्रंट फेशिया को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यह रेस्टीएड रेडिएटर ग्रिल, रेक्टैंगुलर फॉग लैंप, रीमॉडेल्ड बम्पर और रीशा लोअर एयर इनटेक की जानकारी दे रहा है। हालांकि महिंद्रा TUV300 के प्रोफाइल में कोई अपडेट नहीं किया गया है।

पहले भी हुई अपडेट

नई एसयूवी में नए अलॉय व्हील को पेश किया जा सकता है। बाकी एसयूवी में इससे ज्यादा अपडेट की उम्मीद नहीं की जा सकती है, क्योंकि रियर-एंड भी आउटगोइंग मॉडल से अलग नहीं है। इसकी तरह इंटीरियर में किसी बड़े अपडेट की उम्मीद नहीं है। हालाँकि हम इसे क्रूज कंट्रोल को महिंद्रा थार की सूची में रख सकते हैं।

यह भी पढ़ेः नई Mahindra Thar और भी होगी पावरऱफुल और मजबूत, इंटीरियर डिटेल स्पष्ट

इसके पहले नई TUV300 को 2019 में छोटा सा मेकओवर प्राप्त हुआ था, जिसमें पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ब्लैक, अपडेट हेडलैम्प्स कार्बन ब्लैक फिनिश, एलईडी एसआरएल, स्किड प्लेट (फ्रंट), 15-इंच का ग्रे 10-स्पोक एलॉय व्हील्स, व्हील आर्च क्लेडिंग, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और एक्स-आकार का मेटालिक ग्रे स्पेयर व्हील कवर आदि था।

पावर और प्राइस

पावर की बात करें तो Mahindra TUV300 में 1.5-लीटर का mHawk100 टर्बोचार्ज्ड थ्री-सिलेंडर डीज़ल इंजन लगाया गया है, जो 3,750rpmपर 100ps की मैक्सिमम पावर और 1,600-2,800rpm पर 240nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस6 एडिशन में संभवतः इसी इंजन का एक अपडेट एडिशन होगा।

यह भी पढ़ेः लीक हुए वीडियो से मिली 2020 Mahindra XUV500 के इंटारियर की डिटेल

नई Mahindra TUV300 को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल बीएस4 एडिशन की प्राइस INR 8.54 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इस तरह अपडेट के बाद थोड़ी महंगी होने पर शुरुआती प्राइस INR 9 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) के करीब होगी। इसके अलावा कंपनी भविष्य में BS-VI Mahindra TUV300 Plus को भी डेवलप कर सकती है।

[इमेज सोर्स: MotorBeam]

Mahindra TUV300- इमेज गैलरी

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter