2020 Tata Tiago Facelift का नया फ्रंट-एंड आया नज़र, जानें कब होगी लॉन्च?

04/10/2019 - 15:27 | ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कार Tata Tiago को एक मिड-साइकिल के साथ अपडेट कर रही है। इस नई कार को लद्दाख में आगामी अल्ट्रोज़ के साथ रोड-टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें पता चला है कि इस कार में प्रोडक्शन-कॉसेप्ट में दिखाएगए हेडलैम्प्स और नए विंडो नहीं होंगे।

Tata Tiago Facelift Front Profile 40f3

हालांकि स्पाई शॉट में 2020 Tata Tiago का फेस स्पष्ट रूप से नज़र आ रहा है। यह कार अपने प्रोडक्शन-कांसेप्ट के काhR करीब दिख रही है। अन्य जानकारी में टाटा टियागो को जो सबसे बड़ा अपडेट मिला है वह फ्रेंट ग्रिल है, जिसमें पहले के हनीमॉम्ब मेश ग्रिल पैटर्न की जगह स्लैट डिज़ाइन एलिमेंट मिलने जा रहे हैं।

2020 Tata Tiago-डिजाइन

Tata Tiago Facelift Rear Profile 0592

2020 Tata Tiago शार्प हैडलैंप्स के साथ और अधिक माडर्न हो गया है। इसमें अपडेटेड फ्रंट बम्पर भी दिया गया है जिसे कवर से ढ़क दिया गया था। इसके अलावा कार के नए डिजाइन के साथ अपडेट फॉग लैंप हाउसिंग के फीचर भी नज़र आ रहे हैं। इस फेसलिफ्ट एडिशन का ओवरऑल प्रोफाइल अनलॉक्ड है। जबकि रियर टेल लैंप में थोड़े बहुत अरडेट विवरण देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेः  Tata Tiago और Tata Tigor नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ लॉन्च

2020 Tata Tiago के इंटीरियर में अपडेट सीट, ट्रिम  और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम प्राप्त होने की उम्मीद है। वर्तमान में हाल ही में प्री-फेसलिफ्ट टियागो को एक नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ अपडेट किया गया था। लिहाजा नई फेसलिफ्ट मॉडल भी इस अपडेट के साथ हो सकती है। कार में 8-स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, मल्टी-इंफो डिस्प्ले के साथ-साथ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स जैसे अन्य फीचर्स भी होने की उम्मीद है।

2020 Tata Tiago- पावर

Tata Tiago Xz Autocar Performance Show Images Side

2020 टाटा टियागो (फेसलिफ्ट) में मौजूदा मॉडल के 1.2-लीटर रेवोट्रॉन में एस्पिरेटेड तीन-सिलिंडर पेट्रोल इंजन की सुविधा होगी, हालांकि, इसे बीएस-VI उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए अपडेट किया जाएगा, जबकि वर्तमान बीएस- IV एडिशन 6,000rpm पर 85ps की अधिकतम पावर और 3,500rpm पर 114nm का पीक टॉर्क डेवपल करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और AMT के साथ पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः Tata Altroz की लॉन्चिंग हुई एक बार फिर से पोस्टपॉन्ड, अब मिली नई डेट

टाटा टियागो का यह अपडेट मॉडल साल 2019 के त तक लॉन्च होने की उम्मीद है। प्राइस में यह अपने पिछले मॉडल की तुलना थोड़ा ज्यादा हो सकती है। फिलहाल इस वक्त पेट्रोल मॉडल की शो-रूम प्राइस 4.39 से 6.36 लाख रूपए के बीच है।

[Source - ZigWheels]

Tata Tiago की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी