बीएस6 में अपडेट हो रही है TVS Apache RR 310, नए फीचर के साथ हुई स्पॉट

TVS मोटर्स की लोकप्रिय बाइक TVS Apache RR 310 को बीएस6 में अपडेट किया जा रहा है। हाल ही में इस नई बाइक की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें इसके स्टाइल और फीचर अपग्रेड का खुलासा हुआ है। MY2020 में बीएस6 अपग्रेड के साथ एक नया डुअल-टोन पेंट स्कीम और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स शामिल होंगे।

TVS Apache RR 310 को डिजाइन अपडेट के साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और विभिन्न कार्यों को एक्सेस करने के लिए स्विचगियर भी मिलने जा रहे हैं। नई बाइक अपने वर्तमान मॉडल की तुलना में ज्यादा शानदार होने जा रही है, जहां अपडेट होने के कारण प्राइस में 10,000-15,000 रूपए की बढोत्तरी हो सकती है।

महत्वपूर्ण अपडेट

हालांकि बाइक पर किए गए सभी अपडेट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है सेफ्टी के लेवल पर यह बाइक और भी बेहतर होगी। बताया जा रहा है कि नई बाइक स्मार्टएक्सप्लॉट तकनीक के साथ लैस होगी। इसमें Apache RTR 200 4V पर देखा गया कंसोल भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ेः TVS Apache RTR 200 4V और TVS Apache RTR 160 4V बीएस-6 लॉन्च

इसी तरह Apache RTR 160 4V और Apache RTR 200 4V की तुलना में RR 310 के बॉडी डिजाइन पर ज्यादा अपडेट नहीं देखा गया है। इसके अन्य फीचर में आल एलईडी लाइट (इंटाकेटर, हेडलाइट और टेललाइट), डिजाइन और दो पार्ट में सीटें सीटें शामिल हैं।

पावर और ब्रेक

इसी प्रकार ब्रेकिंग सेटअप में दोनों व्हील पर डिस्क ब्रेक और स्टैंडर्ड के रूप में एक ड्यूल चैनल ABS शामिल होगा। बीएस6 में अपडेट होने के बाद नई बाइक की परफार्मेंस में थोड़ा बहुत कमी हो सकती है। वर्तमान मॉडल 9,700rpm पर 34ps की पावर और 7,700rpm पर 27.3nm का मैक्सिमम टॉर्क अपने 312.2cc इंजन के साथ प्रोड्यूज करता है।

[इमेज सोर्स: rushlane.com]

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter