Maruti Suzuki ने लॉन्च किया बीएस6 Maruti Ciaz और स्पोर्टी Maruti Ciaz S

27/01/2020 - 09:26 | | Deepak Pandey

मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी सेडान Maruti Ciaz को बीएस6 में अपग्रेड किया है और इसी कार के स्पोर्टी S वैरिएंट को भी मार्केट में उतार दिया है। नई Ciaz की प्राइस 8.31 लाख रूपए,  जबकि Ciaz S की प्राइस 10.08 लाख रूपए तय की गई है। हालांकि Ciaz डीजल को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया जाएगा।

Maruti Ciaz S Exterior E27d

मारुति सियाज (BS-VI Maruti Ciaz)

मारूति सुजुकी ने नई मारुति सियाज़ पेट्रोल में अपग्रेड किस्म की ड्यूल बैटरी SHVS से लैस K15B को लगाया है। यह इंजन बीएस4 एडिशन की तरह 6,000rpm पर 77 kW (104.69 PS) और 4,400rpm पर 138nm टार्क प्रोड्यूज करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ हो सकता है।

कंपनी ने दावा था कि बीएस4 डुअल-बैटरी SHVS से लैस K15B पेट्रोल इंजन 21.56 किमी/लीटर (5-स्पीड MT) / 20.28किमी/ (4-स्पीड AT के साथ) का माइलेज देती है, जबकि बीएस6 एडिशन 20.65 किमी/लीटर (5-स्पीड एमटी के साथ)/20.04 किमी/ लीटर (4-स्पीड एटी के साथ) की फ्यूल इकोनमी देती है।

Maruti Ciaz S Rear Three Quarters 04ff

नई सियाज़ एक नए स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ लैस की गई है। नीचे आप नई सियाज की अपडेट प्राइस देख सकते हैं, जो कि दिल्ली एक्स-शोरूम के मुताबिक है..

  • सिग्मा 5लीटर पेट्रोल-एमटी- INR 8.31 लाख
  • डेल्टा 5 लीटर पेट्रोल-एमटी- INR 8.93 लाख
  • डेल्टा 5 लीटर पेट्रोल-एटी- INR 9.97 लाख
  • जेटा 5 लीटर पेट्रोल-एमटी- INR 9.70 लाख
  • जेटा 5 लीटर पेट्रोल-एटी- INR 10.80 लाख
  • अल्फा 5 लीटर पेट्रोल-एमटी- INR 9.97 लाख
  • अल्फा 5 लीटर पेट्रोल-एटी- INR 11.09 लाख

मारुति सियाज एस (BS-VI Maruti Ciaz S)

Maruti Ciaz S Interior Dashboard 6127

नई Maruti Ciaz S अपने आउटगोइंग मॉडल की तरह ही है और इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ गया है। इस वेरिएंट की सबसे खास बात इसमें ब्लैक कलर टोन और विभिन्न ब्लैक एलिमेंट के साथ स्पोर्टी स्टाइल है। स्टैंडर्ड वेरिएंट के विपरीत इस वेरिएंट में ब्लैक-आउट फॉग लैंप गार्निश, डार्क हेडलैम्प्स, 16-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक साइड स्कर्ट्स, ड्यूल-टोन (ब्लैक एंड बॉडी-कलर) रियर इन स्पॉइलर, ब्लैक रियर अपर स्पॉइलर और ब्लैक ORVM कैप्स शामिल हैं।

BS-VI मारुति सियाज़ एस के लिए एक्जिट कलर ऑप्शन में प्रीमियम सिल्वर, संगरिया रेड और पर्ल स्नो व्हाइट हैं। इंटीरियर विंडो के ट्रिम और इंस्ट्रूमेंट पैनल पर ऑल-ब्लैक थीम और सिल्वर एक्सेंट को कैरी करता है। नया स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एस वेरिएंट में शामिल है।

मारुति सियाज़ S - प्राइस

  • स्टैंडर्ड 5 लीटर पेट्रोल-एमटी- INR 10.08 लाख

मारुति सियाज डीजल (Maruti Ciaz diesel)

Maruti Ciaz S Rear Upper Spoiler 3799

मारुति सियाज़ डीजल BS-IV D13A 1.3L डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है जिसमें 66 kW (89.74 PS) और 200 Nm टार्क के नया BS-IV E15A 1.5L इंजन 70 kW (95.17 PS) और 225 Nm डेवलप किया जा रहा है। छोटा इंजन सिंगल-बैटरी SHVS माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। 1.3L इंजन 5-स्पीड MT से जुड़ा है और 28.09 किमी/लीटर की फ्यूल इकोनमी देता है। 1.5L इंजन को 6-स्पीड MT के साथ जोड़ा गया है और 26.82 किमी/लीटर की फ्यूल इकोनमी देता है।

बीएस4 मारुति सियाज- प्राइस

  • सिग्मा 5 लीटर पेट्रोल-एमटी - INR 8.20 लाख
  • सिग्मा 3 लीटर डीजल-एमटी - INR 9.20 लाख
  • डेल्टा 5 लीटर पेट्रोल-एमटी - INR 8.82 लाख
  • डेल्टा 5 लीटर पेट्रोल-एटी - INR 9.81 लाख
  • डेल्टा 3 लीटर डीजल-MT - INR 9.81 लाख
  • डेल्टा 5 लीटर डीजल-एमटी - INR 9.98 लाख
  • जेटा 5 लीटर पेट्रोल-एमटी - INR 9.59 लाख
  • जेटा 5 लीटर पेट्रोल-एटी - INR 10.59 लाख
  • जेटा 3 लीटर डीजल-एमटी - INR 10.63 लाख
  • जेटा 5 लीटर डीजल-एमटी - INR 11.09 लाख
  • अल्फा 5 लीटर पेट्रोल-एमटी - INR 9.98 लाख
  • अल्फा 5 लीटर पेट्रोल-एटी - INR 10.99 लाख
  • अल्फा 3 लीटर डीजल-एमटी - INR 11.03 लाख
  • अल्फा 5 लीटर डीजल-एमटी - INR 11.38 लाख

* एक्स-शोरूम दिल्ली

फीचर स्टोरी