2019 BMW S1000RR भारतीय बाज़ार में लॉन्च, कीमत 18.50 लाख रुपये से शुरू

बीएमडब्ल्यू मोटर्राड ने भारतीय बाज़ार में 2019 BMW S1000RR को लॉन्च कर दिया है। इस शानदार बाइक की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.50 लाख रुपये रखी गई है। इस बाइक को नवंबर 2018 में आयोजित हुए EICMA में पहली बार शोकेस किया गया था। ये बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी जिसे स्टैंडर्ड (18.50 लाख रुपये), प्रो (20.95 लाख रुपये) और प्रो एम स्पोर्ट (22.95 लाख रुपये) नाम दिया गया है।

इंजन स्पेसिफिकेशन और खूबियां

इस बाइक का डेब्यू 2009 में हुआ था। तब से ही ये लीटर-क्लास सुपरबाइक दुनिया भर में छाई हुई है। इस बाइक में बिल्कुल नया इंजन लगाया गया है। बाइक में 998 सीसी, 4-सिलिंडर इंजन लगा है जो 199 hp का अधिकतम पावर और 113Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस पावरप्लांट को नए शिफ्टकैम वॉल्व ट्रेन से भी लैस किया गया है। इससे बाइक की फ्यूल इकोनॉमी और रिफाइनमेंट में भी सुधार हुआ है।

2019 BMW S1000RR में डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस प्रो, डीटीसी व्हीली फंक्शन, डायनेमिक डैंपिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। इसके अलावा बाइक में चार राइडिंग मोड (रेन, रोड, डायनेमिक और रेस) भी दिया गया है।

2019 BMW S1000RR को फ्लेक्स फ्रेम पर तैयार किया गया है। बाइक का सस्पेंशन सिस्टम भी बिल्कुल नया है और बाइक के राइडिंग डायमेमिक्स में पिछले मॉडल के मुकाबले सुधार हुआ है। 2019 BMW S1000RR का M पैकेज इसकी परफॉर्मेंस को एक अलग लेवल पर लेकर चला जाता है। इस पैकेज में कार्बन फाइबर व्हील, हल्की बैटरी और चैसि किट शामिल है।

इस बाइक को लॉन्च करने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर मौजूद थे। शाहिद की हालिया रिलीज़ फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। इस फिल्म में शाहिद के काम की तारीफ हो रही है।

2019 BMW S1000RR - देखिए इस शानदार बाइक्स की तस्वीरें

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter