बीएस6 Bolero से लेकर Scorpio तक, Mahindra कारों पर 3 लाख की छूट

18/05/2020 - 13:42 | ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

भारत सहित पूरी दुनिया इन कोरोना वायरस (Corona_COVID-19) के कारण जूझ रही है और इसका असर ऑटोमोबाइल उद्योग पर भी देखा जा रहा है। हाल ही में भारत सरकार ने विभिन्न कंपनियों को थोड़ी ढ़ील देते हुए शर्तों के साथ बिक्री में प्रोडक्शन में थोड़ी छूट दी है। इसलिए कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है, जिसमें महिन्द्रा (Mahindra) भी शामिल है और अपनी कारों पर 3 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है।

Bolero Power Plus Vs Scorpio Comparison Price Mile

​आपको बता दें कि महिंद्रा की कारों पर मिल रही ये थूट सीमित समय के लिए है और केवल 31 मई तक के लिए मान्य है। इसके अलावा प्राइस कारोंके वेरियंट, कलर, सिटी और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि किस एसयूवी पर कितने की छूट पेश की जा रही है:

Mahindra Alturas G4

Mahindra Alturas G4 Autocar Performance Show Image

महिंद्रा (Mahindra) ने हाल ही में महिन्द्रा अल्टूरस जी4 (Mahindra Alturas G4) के बीएस6 वेरिएंट को लॉन्च किया है और इस प्रीमियम एसयूवी पर 3.05 लाख रुपये तक की  छूट मिल रही है, जिसमें 2.4 लाख रुपए कैश छूट, 50 हजार रुपए ऐक्सचेंज बोनस और 15 हजार रुपए कॉरपोरेट डिस्काउंट है। इसकी प्राइस 28.69 लाख से शुरू होकर 31.69 लाख रुपए तक जाती है।

Mahindra XUV500

Mahindra Xuv500 Front 2

महिनद्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500) कंपनी की पाप्यूलर एसयूवी है और इस पर 49 हजार रुपए का बेनिफिट मिल रहा है, जिसमें 40 हजार रुपए कैश छूट और 9 हजार रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट हैं। इस कार की कीमत प्राइस 13.20 लाख से 17.70 लाख रुपए के बीच है।

Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio 2017 Facelift Front

महिंद्रा (Mahindra) ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय एसयूवी महिन्द्रा स्कॉर्पियो  (Mahindra Scorpio) के बीएस6 वर्जन हो लॉन्च किया है और अब इसकी खरीद पर 65 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 30 हजार का कैश डिस्काउंट, 30 हजार का ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसकी प्राइस 12.40 लाख से 16 लाख रुपए तक है।

Mahindra Bolero

New Mahindra Bolero Power Facelift Front Efbd

महिंद्रा (Mahindra) ने महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के भी बीएस6 वर्जन को हाल ही में लॉन्च किया है और अब इस पर 14 हजार रुपए तक छूट है, जिसमें 10 हजार रुपए का ऐक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट हैं। इसकी प्राइस 7.98 लाख रुपये से शुरू है।

Mahindra XUV300

Mahindra Xuv300 Images Front Three Quarters 1 7da2

महिन्द्रा (Mahindra) अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी महिन्द्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) की खरीद पर 69,500 रुपए की छूट दे रही है, जिसमें 35 हजार कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपए ऐक्सचेंज बोनस और 4,500 रुपए कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। एक्सयूवी300 की प्राइस 8.30 लाख रुपए से शुरू है।

Mahindra KUV100 NXT

Mahindra Kuv100 Nxt Silver Black Front

महिंद्रा (Mahindra) की इस महिन्द्रा केयूवी100 एनएक्सटी (Mahindra KUV100 NXT) की खरीद पर ग्राहकों के लिए 70,805 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 38,055 रुपए कैश, 28750 रुपये ऐक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट है। इस छोटी एसयूवी की प्राइस 5.54 लाख से लेकर 7.16 लाख रुपए तक है।

Mahindra Alturas G4 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी