2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई भारत की टॉप 5 बाइक (Bikes)

12/12/2019 - 19:48 | ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

भारत में टू-व्हीलर उद्योग में इस साल भले मंदी देखी गई लेकिन बाइक की बिक्री को उत्साहजनक फीडबैक मिला है। यही वजह रही कि ये बाइक्स गूगल पर भी खूब सर्च की गई। आज हम इस लेख में साल 2019 में सबसे ज्यादा सर्च की गई बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं। यह लिस्ट गूगल ने खुद जारी की है...

1-बजाज पल्सर 150 (Bajaj Pulsar 150)

Bajaj Pulsar 150

गूगल पर साल 2019 में बजाज पल्सर 150 देश में सबसे ज्यादा सर्च की गई बाइक बन गयी है। बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 75,098 रूपए से लेकर 92,230 रूपए तक है। कंपनी 44.67 से लेकर 65 किमी प्रति लीटर का दावा करती है। बाइक का वजन 144 किलो है और फ्यूल टैंक कैपिसिटी 15 लीटर है।

2-रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350)

New Royal Enfield Bullet 350 Es Right Front Quarte

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई दूसरी बाइक का नाम रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) है। इसकी प्राइस 1.27 लाख से शुरू है। हालांकि हाल ही में, इस बाइक को जावा और बेनेली से काफी मुकाबले का सामना करना पड़ा, लेकिन गूगल सर्च इस बात पर मोहर लगाता है कि अभी भी रॉयल एनफील्ड बाइक का क्रेज किसी भी लिहाज से कम नहीं हुआ है।

3-हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus)

Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus देश में तीसरी सबसे ज्यादा सर्च की बाइक के पहले देश की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक है। फिलहाल हीरो स्प्लेंडर प्लस का आई स्मार्ट बीएस-6 के साथ लॉन्च हो चुका है।

4-होंडा एक्टिवा 125 (Honda Activa 125)

Honda Activa 125 Bs Vi India Launch Fascia 11fc

लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा 125 (Honda Activa 125) गूगल सर्च में अपना चौथा स्थान बनाने में कामयाब रही है। यह देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कटूर भी है, जो बीएस नार्म्स में भी उपलब्ध है।

5-केटीएम ड्यूक 790 (KTM 790 Duke)

Ktm 790 Duke First Ride Review Profile Front 2 E40

सच पूछिए तो भारत जैसे देश में KTM 790 Duke जैसी प्रीमियम बाइक का सबसे ज्यादा सर्च किया जाना हैरान करता है। बता दें कि कंपनी ने भारत में इस बाइक की केवल 100 यूनिट ही लॉन्च की है। फिर भी यह देश की सबसे ज्यादा टॉप 5 सर्च की गई बाइक में जगबह बनाने में कामयाब रही है। फिलहाल इसकी प्राइस  8.64 लाख रुपए है।

Bajaj Pulsar 150 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें