भारत में लॉन्च होने वाली 2019 BMW X1 की तस्वीरें लीक, जानें क्या है खास

2019 BMW X1 का ग्लोबल डेब्यू इसी साल होना है। लीक हुई तस्वीरें दरअसल फेसलिफ्ट मॉडल का लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन है जिसे चीन में लॉन्च किया जाना है। लेकिन, ये एसयूवी स्टैंडर्ड व्हीलबेस वर्जन में भी आएगी जो बिल्कुल भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल की तरह ही है।

2019 BMW X1 में कई एलिमेंट्स ऐसे दिए गए हैं जो X सीरीज़ के बड़े मॉडल्स से लिए गए हैं। इसमें नया सिंगल फ्रेम, ट्वीक्ड हेडलैंप और शार्प ग्राफिक्स लगाए गए हैं। इसके अलावा नए साइड एयर वेंट्स और नया टेल लैंप क्लस्टर भी लगाया गया है।

खासियत

इंटीरियर की बात करें तो 2019 BMW X1 में 12.3 इंच वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया iDrive सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा फ्रेश ट्रिम और अपहोलस्ट्री भी लगाई गई है। ये एसयूवी 1.5-लीटर पेट्रोल, 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। इन तीनों इंजन में मामूली बदलाव किए जाएंगे। इस वजह से इसके परफॉर्मेंस और फ्यूल इकोनॉमी में भी बदलाव संभव है।

2019 BMW X1 का प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट सिर्फ चीन के मार्केट के लिए है। भारत में 2019 BMW X1 को इसी साल के अंत तक कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

कंपनी ने हाल ही में नई BMW X5 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है। इस एसयूवी के लॉन्च के मौके पर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। BMW X5 को लेकर भी कंपनी को ढेरों उम्मीदें हैं।

2019 BMW X1 - स्पाई तस्वीरें

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter