Mahindra XUV300 की नई इलेक्र्ट्रिक कार देगी 300 किमी की रेंज, जानें डिटेल

Mahindra XUV300 का इलेक्ट्रिक एडिशन आना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है, क्योंकि उसे एक न एक दिन आना ही था, लेकिन वह इतनी जल्दी होगा। यह किसी ने नहीं सोचा था। जी हां, अब घरेलू निर्माता महिन्द्रा ने अपनी Mahindra XUV300 के इलेक्ट्रिक रेंज की पूष्टि की है। इसे eXUV300 का नाम दिया जाएगा।

एक खबर के मुताबिक नई महिंद्रा एक्सयूवी 300 इलेक्ट्रिक की ड्राइविंग रेंज 300 किमी तक हो सकेती है। इस कार को दिल्ली के 2020 ऑटो एक्सपो में देखा जा सकता है। इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 300 ई2ओ के बाद अपने पैसेंजर व्हीकलर सेगमेंट यह कार महिन्द्रा की दूसरी व्हीकल होगी।

फीचर और पावर

रिपोर्ट के मुताबिक नई Mahindra XUV300 की स्टाइल, डिजाइन अपडेट और इंटीरियर पिछले मॉडल के समान होगा। हालंकि पावर डिपार्टमेंट की जानकारी भी सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि यह दो लिथियम आयन बैटरी के साथ हो सकता है।

इसे भी पढ़ेः Mahindra XUV300 के लिए कन्फर्म हुआ नॉन-टर्बो 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

फिलहाल eXUV300 को वे सभी फीचर और डिजाइन मिलेंगे जो XUV300 को मिल रहे हैं। इनमें पावर sunroof, ड्यूल एरिया क्लाइमेट कंट्रोल, आल व्हील पहिया डिस्क ब्रेक, लेदर असबाब, एलईडी प्रोजेक्टर headlamps, एलईडी डे रनिंग लाइट्स जैसे फीचर शामिल होंगे।

इन कारों से होगा मुकाबला 

फिलहाल इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 300 की भारत में शो-रूम प्राइस 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये हो सकती है। लेटेस्ट अपडेट में Tata Nexon भी इलेक्ट्रिक एडिशन में अपडेट होने वाली है। लिहाजा कार का मुकाबला Nexon electric से होगा। इसके अलावा MG eZS, and Maruti WagonR electric.भी eXUV300 की प्रमुख कंपटीटर होंगी।

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter