Mahindra XUV500 BS-VI की टेस्टिंग शुरू, तस्वीरें हुई लीक

BS-VI की डेडलाइन (1 अप्रैल, 2020) जैसे जैसे नज़दीक आ रही है वैसे वैसे कार निर्माता कंपनियां BS-VI इंजन को जल्द से जल्द तैयार करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच महिंद्रा ने अपनी मशहूर एसयूवी Mahindra XUV500 के BS-VI वर्जन की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। इस एसयूवी की तस्वीरें टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई हैं।

इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों में Mahindra XUV500 के फ्यूल टैंक पर BS-VI D का स्टिकर लगा हुआ है। ये इस बात का संकेत है कि ये डीज़ल इंजन का BS-VI वर्जन है। इससे पहले Mahindra XUV300 के BS-VI वर्जन की तस्वीर भी टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई थीं। इससे साफ है कि महिंद्रा जल्द से जल्द BS-VI वर्जन को तैयार कर बाज़ार में उतारने की तैयारियों में जुट गई है।

महिंद्रा एक्सयूवी 500 - BS-VI

Mahindra XUV500 - इंजन स्पेसिफिकेशन

Mahindra XUV500 में 2.2-लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड, 4-सिलिंडर डीज़ल और पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इस एसयूवी में लगा डीज़ल इंजन 155 PS का अधिकतम पावर और 360Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। वहीं, इसका पेट्रोल इंजन 140 PS का पावर और 320Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। ये पावर आउटपुट BS-IV वर्जन के हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 500 के डीज़ल वेरिएंट को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और पेट्रोल वेरिएंट को 6-,स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

2020 में लॉन्च होगा नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल

जल्द ही नए इंजन के साथ आएगी महिंद्रा एक्सयूवी 500

टेस्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही BS-VI Mahindra XUV500 में कंपनी का नया 2.0-लीटर डीज़ल इंजन लगा हो सकता है जिसे 140 hp, 160 hp और 180 hp पावर आउटपुट में ट्यून किया गया है। ये इंजन 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन को रिप्लेस करेगा। Mahindra XUV500 के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल को साल 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। ये नया जेनेरेशन मौजूदा मॉडल से ज्यादा पावरफुल होगा। बताया ये भी जा रहा है कि कंपनी 2.2-लीटर mHawk पेट्रोल इंजन का प्रोडक्शन मार्च, 2020 में बंद कर सकती है।

हाल ही में कंपनी ने Mahindra XUV500 के नए W3 वेरिएंट को बाज़ार में उतारा है। ये एक बेसिक वेरिएंट है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 12.30 लाख रुपये रखी गई है। इससे पहले W5 इस एसयूवी का बेस वेरिएंट हुआ करती थी। Mahindra XUV500 W3 को Tata Harrier के बेस वेरिएंट को टक्कर देने के लिए उतारा गया है।

[फोटो क्रेडिट: youtube.com]

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter