Mahindra ने लॉन्च की बीएस6 Alturas G4, प्राइस 28.69 लाख

28/04/2020 - 11:14 | ,  ,   | Deepak Pandey

महिन्द्रा (Mahindra) ने भारत में अपनी प्रीमियम एसयूवी महिन्द्रा अल्टूरस  जी4 (Mahinda Alturas G4) को लॉन्च कर दिया है, जिसकी प्राइस 28.69 लाख रूपए है। ग्राहकों के लिए ये कार केवल सात सीटर ऑप्शन के रूप में उपलब्ध है। कंपनी ने इस कार को कई नए फीचर्स और आराम के सुविधाओं के साथ लैस किया है।

Mahindra Alturas G4 Autocar Performance Show Image

कार के फीचर्स की बात करें तो Mahindra Alturas G4 में मर्सिडीज-बेंज का 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है। कार को कंपनी ने बेस और हाई नाम के दो ट्रिम में पेश किया हैं, जिसमें बेस ट्रिम में रियर-व्हील ड्राइव ड्राइवट्रेन लेआउट है, जबकि हाई ट्रिम एक पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम के साथ आता है।

पावर स्पेसिफिकेशन

Mahindra Alturas G4 Autocar Performance Show Image

इसी तरह पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mahindra Alturas G4 में 2.2-लीटर e-XDi220 टर्बोचार्ज्ड फोर-सिलेंडर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 4,000rpm पर 133.1 kW (180.97 PS) की मैक्सिमम पावर और 1,600-2,600rpm पर 420nm का टार्क का जेनरेट करता है।

संबंधित खबरः  Mahindra उतारेगी 1.5 सालों में ये 6 नए वाहन, जानें लॉन्च डेट

नई कार का यह रेसियो इंजन अपग्रेड के साथ बरकरार रखा गया है। मतलब पिछले बीएस4 मॉडल के रेसियो को पहले की तरह तरह ज्यों का त्यों बरकरार रखा गया है। महिंद्रा बीएस6 स्कॉर्पियो और बीएस6 एक्सयूवी 500 को भी भारतीय बाजार में  जल्द ही  लॉन्च करेगी, जिसमें बीएस 6 स्कॉर्पियो के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पहले से ही ज्ञात हैं।

प्राइस

Mahindra Alturas G4 Autocar Performance Show Image

प्राइस की बात करें तो Mahindra Alturas G4 बीएस6 अपग्रेड के साथ करीब 1 लाख रूपए की वृद्धि हुई है। कार का बेस (2WD)वेरिएंट 99,000 की वृद्धि के साथ 28.69 लाख (27.70 लाख पहले) रूपए, जबकि (4WD) 99,000 रूपए की वृद्धि के साथ 31.69 लाख (30.70 लाख पहले) रूपए हो गया है।

Mahindra की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी