4 सालों में Maruti Baleno ने की 6.5 लाख यूनिट की रेकॉर्ड बिक्री

अक्टूबर साल 2015 में लॉन्च होने वाली Maruti Baleno कंपनी के लिए हमेशा से ही बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट में से एक रही है और इस प्रीमियम हैचबैक ने 44 महीनों यानि केवल 4 साल में 6 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की, जबकि अब यह आकड़ा 6.5 लाख यूनिट को पार  कर चुकी है।

Maruti Baleno की बिक्री का यह आकड़ा और लोकप्रियता भारत में कार बेच रही प्रत्येक कंपनी के लिए हैरान करने वाली है। हम Maruti Baleno के ओवरआल सेल्स रेसियो देखें तो इसकी हर महीने औसतन 14,000 यूनिट बिक्री है।

Glanza के रूप में भी है उपलब्ध

Maruti Baleno की इंडियन मार्केट में हिस्सेदारी A2 + सेगमेंट में करीब 27% तक रही है। मारूति सुजुकी Maruti Baleno को अपने प्रीमियम डीलरशिप NEXA आउटलेट के माध्यम से सेल करती है। यह आउटलेट भारत के करीब 200+ शहरों में है।

इसे भी पढ़ेः Maruti Baleno की खरीद पर मिल रहा है 1 लाख तक का भारी डिस्काउंट

मारूति सुजुकी के NEXA आउटलेट पर Baleno के अलावा Toyota Kirloskar Motor (TKM) भी इसे रिबैज्ड फॉर्म (Glanza) के रूप में बेचती है। दोनों कंपनियों की साझेदारी ने बलेनो की सेल को बढ़ाने में काफी मदद की है।

पावर प्रोडक्शन

 

 

मारुति सुजुकी ने इस कार की लोकप्रियता को देखते हुए जनवरी 2019 में फेसलिफ्टेड Maruti Baleno को भारत में लॉन्च किया और फिर अप्रैल 2019 में  (1.2L VVT पेट्रोल) BS-VI इंजन के साथ अपडेट किया। इस इंजन के अलावा Maruti Baleno को BS-VI माइल्ड-हाइब्रिड 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन भी मिला।

इसे भी पढ़ेः Maruti Suzuki ने घटाए कारों के दाम, जानें किस मॉडल पर कितने की छूट?

अन्य ऑप्शन में बलेनो आरएस 1.0-लीटर बूस्टरजेट यूनिट और 1.3-लीटर डीजल इंजन यूनिट अभी बीएस-4 के अनुरूप हैं। लिहाजा बाद में इसे भी बीएस-6 के रूप में उतारा जा सकता है। कुल मिलाकर Maruti Baleno कई इंजन के साथ उपलब्ध है और इसने कंपनी की बिक्री को उचांइयों तक पहुंचाने मं काफी मदद की है।

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter