2019 Mitsubishi Pajero Sport - जानें भारत में लॉन्च होने वाली इस एसयूवी की खासियत

2019 Mitsubishi Pajero Sport जल्द ही भारतीय बाज़ार में दस्तक देने वाली है। इस एसयूवी के भारतीय मॉडल की कई जानकारियां सामने आई हैं। दरअसल, ये एक फेसलिफ्ट मॉडल है जिसे कई बदलावों के साथ उतारा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीज़र भी जारी किया था।

एक नज़र 2019 Mitsubishi Pajero Sport के भारतीय मॉडल की खासियतों पर:-

एक्सटीरियर डिजाइन

2019 Mitsubishi Pajero Sport पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा शार्प, आक्रामक और स्टाइलिश है। इस एसयूवी के फ्रंट फेसिया को पूरी तरह से बदल दिया गया है। बंपर और स्किड प्लेट में भी बदलाव किए गए हैं। इसे मित्सुबिशी के 'डायनेमिक शिल्ड' फ्रंट डिजाइन कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। साथ ही इसमें नई एलॉय व्हील और ग्राफिक्स भी लगाए गए हैं।

इंटीरियर डिजाइन

बताया जा रहा है कि मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट के इंटीरियर डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है। इसके अलावा कार की केबिन को ऑल-ब्लैक थीम और स्टीयरिंग व्हील, डोर हैंडल और गियर नॉब पर सिल्वर फिनिश दी गई है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 Mitsubishi Pajero Sport के भारतीय मॉडल में BS-VI 2.4-लीटर, 4-सिलिंडर, टर्बोडीज़ल इंजन लगा होगा जो 181 PS का अधिकतम पावर और 430Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 4-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस किया गया जाएगा। भारत में इस एसयूवी के 7-सीटर वर्जन को लॉन्च किया जाएगा।

कीमत

2019 Mitsubishi Pajero Sport को भी पुराने मॉडल की तरह CBU इम्पोर्ट किया जाएगा। इस एसयूवी के पुराने मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 28.35 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 30 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

मुकाबला

2019 Mitsubishi Pajero Sport का भारतीय बाज़ार में मुकाबला Ford Endeavour, Toyota Fortuner, Isuzu MU-X और Mahindra Alturas से होगा। इस एसयूवी का भारत में बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।

2019 Mitsubishi Pajero Sport - जल्द आ रही है ये दमदार एसयूवी

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter