2020 World Car of the Year (WCOTY) के लिए नामिनेट हुई ये कारें, देखें लिस्ट

13/09/2019 - 15:10 | ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

दुनिया भर में हर साल कई नई कारें सामने आती हैं, लेकिन कुछ ही कारें ऐसी होती हैं, जिन्हें कार ऑफ द ईयर का अवार्ड मिल पाता है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक उन कारों की सूची आ गई है, जिन्हें 2020 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY) के लिए नामांकित किया है, जहां विजेता कार की घोषणा 8 अप्रैल, 2020 को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में की जाएगी।

Volkswagen T Cross 1 1024x678 096e

पिछले साल जगुआर I-Pace अवार्ड्स के पिछले 15 सालों के इतिहास में तीन वर्ल्ड कार का खिताब जीतने वाला पहला मॉडल बना था। I-Pace को 2019 वर्ल्ड कार ऑफ़ द ईयर, वर्ल्ड कार डिज़ाइन ऑफ़ द ईयर और वर्ल्ड ग्रीन कार अवार्ड्स मिला था।

2019 वर्ल्ड कार अवार्ड्स के अन्य विजेताओं में सुजुकी जिम्नी शामिल थी - जिसने वर्ल्ड अर्बन कार सीरीज में हुंडई सैंट्रो को हराया था। ऑडी ए 7 ने 2019 विश्व लक्जरी कार ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2019 वर्ल्ड परफार्मेंस कार ऑफ द ईयर का पुरस्कार मैकलेरन 720S ने जीता था।

2020 Hyundai Verna Side A5b8

इसी तरह इस साल के अवार्ड्स के लिए भी कारों की विभिन्न सीरीज को शामिल किया गया है, जिसमें कुल मिलाकर 31 कारें शामिल हैं। इनमें छोटी हैचबैक से लेकर बड़े आकार की एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन सी कैटेगरी में किस कार को शामिल किया गया है—

वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर के लिए नामित की गई कारें

  1. Cadillac CT4
  2. DS DS 3 Crossback/Etense
  3. DS DS 7 Crossback/Etense
  4. Ford Escape/Kuga
  5. Ford Explorer
  6. Hyundai Palisade
  7. Hyundai Sonata
  8. Hyundai Venue
  9. Kia Seltos
  10. Kia Soul EV
  11. Kia Telluride
  12. Land Rover Range Rover Evoque
  13. Mazda CX-30
  14. Mazda3
  15. Mercedes-AMG A35/45
  16. Mercedes-AMG CLA35/45
  17. Mercedes-Benz CLA
  18. Mercedes-Benz GLB
  19. Mini Cooper SE
  20. Opel/Vauxhall Corsa
  21. Peugeot 2008
  22. Peugeot 208
  23. Renault Captur
  24. Renault Clio
  25. Renault Zoe R135
  26. Seat Tarraco
  27. Skoda Kamiq
  28. Skoda Scala
  29. SsangYong Korando
  30. Volkswagen Golf
  31. Volkswagen T-Cross

वर्ल्ड परफार्मेंस कार ऑफ द ईयर के लिए नामित की गई कारें

  1. Alpine A110S
  2. Audi RS 6 Avant
  3. Audi RS 7 Sportback
  4. Audi S8
  5. Audi SQ8
  6. BMW M8 Coupé
  7. BMW Z4
  8. Mercedes-AMG A35/45
  9. Mercedes-AMG CLA35/45
  10. Porsche 718 Spyder/Cayman GT4
  11. Porsche 911
  12. Porsche Taycan
  13. Toyota GR Supra

वर्ल्ड लक्जरी कार ऑफ द ईयर के लिए नामित की गई कारें

  1. BMW 7 Series
  2. BMW X5
  3. BMW X7
  4. BMW Z4
  5. Cadillac CT5
  6. Cadillac XT6
  7. Mercedes-Benz EQC
  8. Mercedes-Benz GLE
  9. Mercedes-Benz GLS
  10. Porsche 911
  11. Porsche Taycan
  12. Toyota GR Supra

वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर के लिए नामित की गई कारें

  1. Kia Soul EV
  2. Mini Cooper SE Electric
  3. Opel/Vauxhall Corsa
  4. Peugeot 208
  5. Renault Clio
  6. Renault Zoe R135
  7. Volkswagen T-Cross

[सोर्स- Autocarindia]

BMW की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें