Mahindra XUV500 : 31 मई को एप्पल कार प्ले से लैस होगी ये दमदार एसयूवी

Mahindra XUV500 के नए एंट्री-लेवल बेस वेरिएंट W3 को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब इस एसयूवी के इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट करने जा रही है। 31 मई को Mahindra XUV500 के साथ एप्पल कारप्ले सपोर्ट को इनेबल कर देगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस बाबत जानकारी दी है।

हालांकि, Mahindra XUV500 के W7 और इससे ऊपर के वेरिएंट में ही ये 7-इंच कलर स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम उपलब्ध है। इस इंफोटेनमेंट सिस्टम में जीपीएस की भी सुविधा दी गई है। लेकिन, अभी भी सिर्फ टॉप-ऑफ-लाइन वेरिएंट W11 (O) को ही एप्पल कारप्ले से लैस किया जाएगा। नीचे के वेरिएंट्स W7, W9, W11 (O) और G ग्रेड में अभी भी सिर्फ एंड्रॉयड ऑटो की ही सुविधा मिलेगी। ये थोड़ा चौंकाने वाली बात ज़रूर है कि कंपनी नीचे के वेरिएंट्स में एप्पल कारप्ले की सुविधा क्यों नहीं दे रही है।

एप्पल कारप्ले से लैस होगी ये एसयूवी।

इंजन स्पेसिफिकेशन

गौरतलब है कि Mahindra XUV500 के साथ 2.2-लीटर mHawk टर्बोचार्ज्ड, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड, 4-सिलिंडर डीज़ल इंजन का ऑप्शन दिया जाता है। इस दमदार एसयूवी का पेट्रोल इंजन 140.04 PS का अधिकतम पावर और 320Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। वहीं, इसका डीज़ल इंजन 155.00 PS का अधिकतम पावर और 360Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

न्यू-जेनेरेशन महिंद्रा एक्सयूवी 500 की खूबियां

साल 2020 के अंत तक कंपनी Mahindra XUV500 के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा पावरफुल, स्टाइलिश, स्पोर्टी और फीचर्स से लैस होगी। इसमें नया 180 hp 2.0-लीटर डीज़ल इंजन लगाया जाएगा।

कंपनी ने हाल ही में Mahindra XUV500 के बेस एंट्री-लेवल वेरिएंट W3 को उतारा था। इस खास वेरिएंट को Tata Harrier से मुकाबला करने के लिए उतारा गया है। हालांकि, बेस वेरिएंट होने के नाते इसमें ज्यादा फीचर्स नहीं दिए गए हैं, लेकिन कंपनी को इस वेरिएंट से काफी उम्मीदें हैं।

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter