2019 Skoda Superb की तस्वीर लीक, जानें क्या है इसकी खासियत

23/05/2019 - 11:43 ,  ,  ,   Suvasit

2019 Skoda Superb का आज वर्ल्ड प्रीमियर होना है। इससे पहले इस कार की तस्वीरें सामने आई हैं। ये स्कोडा सुपर्ब का फेसलिफ्ट मॉडल है जिसमें कई बदलाव किए गए हैं।

Skoda Superb के थर्ड-जेनेरेशन को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद को मिड-साइकिल मेकओवर दिया गया था। दिसंबर 2018 में इस कार के स्टेशन वैगन वर्जन की तस्वीरें भी ऑनलाइन आई थीं।

2019 Skoda Superb के फ्रंट एंड को सादा रखा गया है। नया फ्रंट ग्रिल पहले से ज्यादा चौड़ा है और इसे एंग्युलर बनाया गया है। साथ ही इसमें नया फ्रंट बंपर, नया फॉग लैंप और प्लास्टिक क्लैडिंग लगाया गया है।

कार के रियर पर नज़र डालें तो यहां एक क्रोम स्ट्रिप लगाई गई है जो दोनों टेल लैंप को आपस में जोड़ते हैं। साथ ही यहां डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स भी लगाए गए हैं जो कार के लुक को निखार दे रहे हैं।

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 Skoda Superb कंपनी की पहली प्लग-इन-हाइब्रिड कार होगी। इस कार में 156 PS 1.4-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है। इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर ये इंजन 271 PS का पावर देगा। इसमें 13 kWh की बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है जो 70 किलोमीटर तक का रेंज देता है।

2019 Skoda Superb डेब्यू के लिए तैयार, टीज़र जारी

2019 स्कोडा सुपर्ब को इस साल के अंत तक भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जा सकता है। स्कोडा की कारों को भारत में पसंद करने

[फोटो क्रेडिट: info.xcar.com.cn]

2019 Skoda Superb - देखें कार की लीक हुई तस्वीरें

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter