लॉन्चिंग से पहले TVS Apache RTR 160 4V और TVS Apache RTR 160 बीएस-6 स्पॉट

टू-व्हीलर निर्माता TVS 1 अप्रैल साल 2020 से लागू होने जा रहे बीएस-6 नार्म्स के हिसाब से अपने विभिन्न प्रोडक्ट को अपडेट करने की घोषणा कर चुकी है। इसके तहत कंपनी अपने प्रोडक्ट को अपडेट करने का भी कार्य कर रही है। इसी कड़ी में लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी की दो नई बाइक TVS Apache RTR 160 4V और TVS Apache RTR 160 पूणे के निकट स्पॉट हुई है।

तस्वीरों के माध्यम से सबसे पहले तो यह बात स्पष्ट हो गई है कि टीवीएस समय सीमा से पहले ही खुद को अपडेट कर रही है और जैसा कि आप भी जानते हैं, कंपनी अपने किसी भी प्रोडक्ट को बिना टेस्ट ड्राइव के मार्केट में नहीं उतारता है। इस लिहाज से नई बाइक का नज़र आना कंपनी की नई योजना को लेकर काफी कुछ स्पष्ट करता है।

फीचर, इक्वीपमेंट और पावर

डिजाइन के मामले में TVS Apache RTR 160 4V और TVS Apache RTR 160 का बीएस-6 एडिशन थोड़ा बहुत प्रीमियम हो सकता है। नई 160 4V को नया एलईडी हेडलैंप मिलने की उम्मीद है, जिसे Apache 200 4V के साथ भी शेयर किया जाएगा। हालांकि ब्लूटूथ इंस्ट्रूमेंटेशन के मिलने संभावना नहीं है, क्योंकि बाइक की प्राइस को किफायती दरों के अंदर रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ेः नवम्बर में ही लॉन्च होगी TVS motorcycles की बीएस-6 नई सीरीज

बता दें कि TVS Apache RTR 160 4V 150-160cc सेगमेंट में सबसे किफायती प्रोडक्ट में से एक माना जाता है। वर्तमान में बाइक्स 159.7 cc ऑयल-कूल्ड, 4-वाल्व से संचालित होती है, जो 16.8 PS की पावर और 14.8 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कंपनी TVS Apache RTR 160 4V का कार्बोरेटेड और फ्यूल-इंजेक्टेड वैरिएंट दोनों को रिटेल करती है।

इसे भी पढ़ेः  2020 ऑटो एक्सपो में Hero MotoCorp, TVS Motors और Royal Enfield नहीं लेंगी हिस्सा

इसके बावजूद भी हम यह मानकर चल सकते हैं कि बीएस-6 में अपडेट होने के बाद ये इंजन बंद हो जाएगा। इसके विपरीत TVS Apache RTR 160 में एक ही तरह के पावरप्लांट का एयर-कूल्ड एडिशन मिलने जा रहा है, जो 15.12 पीएस की शक्ति और 13.03 एनएम का टार्क जेनरेट करता है।

प्राइस

इस तरह हमारा मानना ​​है कि फ्यूल इंजेक्शन के साथ BS-VI कंप्लेंट TVS Apache RTR 160 को भी पेश किया जाएगा। प्राइस में हमें उम्मीद है, TVS Apache RTR 160 और TVS Apache RTR 160 4V बीएस-6 में अपडेट होने के बाद INR 5,000 से INR 9,000 तक महंगी हो सकती है। इसके अलावा परफार्मेंस और फ्यूल कैपसिटी में भी बदलाव किया जा सकता है।

[इमेज सोर्स: ZigWheels]

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter