मानेसर प्लांट में तैयार हुई पहली Revolt RV 400, 28 अगस्त को होगी लॉन्च

08/08/2019 - 12:29 | ,  ,   | Suvasit

Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक 28 अगस्त को लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी के मानेसर स्थित प्लांट में पहली Revolt RV 400 को तैयार किया गया। ये पहला यूनिट रेबेल-रेड कलर का था। कंपनी अब लॉन्च इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।

Revolt RV 400 को इसी साल जून में पेश किया गया था। ये इलेक्ट्रिक बाइक दो कलर ऑप्शन - रेबेल रेड और कॉस्मिक ब्लैक में उपलब्ध होगी। रेबेल रेड पेंट वाली बाइक को रेड और ब्लैक का डुअल-टोन फिनिश दिया जाएगा। कंपनी ने Revolt RV 400 की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की वेबसाइट और ऑनलाइन पार्टनर अमेज़न इंडिया के ज़रिए बुक किया जा सकता है। इस स्कूटर को 1,000 रुपये में बुक किया जा रहा जो रिफंडेबल है। कंपनी को 10 जुलाई तक 2,500 बुकिंग मिल चुकी है।

Revolt Rv 400 First Bike

खूबियां

Revolt RV 400 दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। जिनमें एक डुअल-टोन फिनिश रेड एंड ब्लैक और एक ब्लैक पेंट ऑप्शन शामिल है। बाइक में प्रोजेक्टर स्टाइल हेडलाइट, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट और एलईडी ब्लिंकर्स लगाए गए हैं। इसके अलावा बॉडी कलर्ड हेडलाइट मास्क और फ्रंट फेंडर की वजह से इसमें एक प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है।

Revolt RV 400 में लगा इलेक्ट्रिक मोटर बाइक की 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये बाइक 156 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसके बाद बैटरी को रिचार्ज या रिप्लेस करना होगा। ग्राहक फुली-चार्ज बैटरी घर बैठे भी ऑर्डर देकर पा सकते हैं।Revolt Rv400 Left Quarter

इस बाइक को स्मार्टफोन ऐप के ज़रिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसी ऐप में कई और फंक्शन भी दिए गए हैं। इस ऐप के ज़रिए बाइक के मोटर को भी स्टार्ट किया जा सकता है। Revolt RV 400 में लगा इस ऐप में बैटरी पर्सेंटेज, रेंज, राइडिंग मोड, लोकेट माय मोटरसाइकिल, एक्सेस ट्रिप हिस्ट्री, डिस्कवर बैटरी स्वैप लोकेशन और ऑर्डर ए बैटरी एट होम जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Revolt RV 400 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी