Harley Davidson Street 750 पर मिल रहा है 1 लाख रुपये का डिस्काउंट

दिल्ली की कैपिटल हार्ले-डेवडसन डीलरशिप अपने ग्राहकों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है। इस डीलरशिप पर Harley Davidson Street 750 पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, ये डिस्काउंट डीलरशिप लेवल पर है। Harley-Davidson Street 750 की एक्स-शोरूम कीमत 5.33 लाख रुपये है। लेकिन डिस्काउंट के बाद ये बाइक 4.33 लाख रुपये में मिल रही है।

माना जा रहा है कि सेल्स बूस्ट करने के इरादे से डीलरशिप ने ये ऑफर रखा है। कंपनी ने हाल ही में Harley-Davidson Street 750 को ग्लोबल रिकॉल किया था। कंपनी ने खराबी को दूर करने के लिए इस बाइक की डिलिवरी बंद कर रखी थी। इसके अलावा स्टॉक क्लियर करने के इरादे से भी ये डिस्काउंट दिया जा सकता है। कंपनी जल्द ही BS-VI इंजन से लैस अपडेटेड मॉडल को बाज़ार में उतारने वाली है।

पढ़ें : Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में लॉन्च को तैयार, जानें खूबियां

इंजन स्पेसिफिकेशन

Harley-Davidson Street 750 कंपनी की भारतीय बाज़ार में सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक में 749 सीसी, वी-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। ये इंजन 59Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। अमेरिकन कंपनियां अपनी बाइक का पावर आउटपुट नहीं बताती इसलिए इस बाइक के पावर आउटपुट की कोई जानकारी नहीं है।

कंपनी ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट लाइन-अप का विस्तार किया है। कंपनी ने हाल ही में Harley-Davidson Forty-Eight Special और Street Guide Special को लॉन्च किया था जिसकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 10.98 लाख रुपये और 30.53 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी एक नई 250-500 सीसी सेगमेंट बाइक पर काम कर रही है जिसे जल्द ही भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा। इस नई बाइक की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास होगी।

Harley-Davidson ये नई एंट्री-लेवल बाइक किसी भारतीय कंपनी के साथ मिलकर तैयार करेगी। कंपनी ने अभी तक अपने पार्टनर का चयन नहीं किया है। आने वाले दिनों में 250 सीसी बाइक सेगमेंट का मुकाबला और भी जबरदस्त होने वाला है।

[सोर्स: Instagram.com]

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter