Jeep Compass 7-सीटर 2020 में होगी भारत में लॉन्च, जानें खासियत

03/07/2019 - 11:50 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

पिछले साल फिएट क्रिसलर ऑटोमोबिल ने भारत में तीन सीटिंग रो वाली Jeep की एसयूवी लॉन्च करने का ऐलान किया था। खबर है कि कंपनी जल्द ही Jeep Compass के 7-सीटर वर्जन को भारत में लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक 7-सीट वाली Jeep Compass को 'Jeep Grand Compass' नाम दिया जा सकता है और ये साल 2020 में भारतीय बाज़ार में दस्तक दे सकती है।

Jeep Compass Trailhawk New

Jeep Compass के इस 7-सीटर वर्जन को भी भारत में ही तैयार किया जाएगा। इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Mahindra Alturas और Honda CR-V से होगा।

इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कुछ विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस 7-सीटर एसयूवी को साल 2020 तक भारतीय बाज़ार में उतारने की तैयारी चल रही है। इस एसयूवी रेंज में Compass और TrailHawk के बाद अब Grand Compass के आने से बाज़ार में इसकी उपस्थिति और मज़बूत होगी।

Jeep Compass भारतीय बाज़ार में एक सफल प्रोडक्ट है। हालांकि, इन दिनों ऑटोमोटिव मार्केट में गिरावट दर्ज हुई है जिससे कंपनी भी दबाव में है। लेकिन, जल्द ही कंपनी इन सब से उभर जाएगी और अच्छा कारोबार करेगी। कंपनी ने हाल ही में Jeep Compass TrailHawk को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है। कंपनी Jeep Renegade को भी भारत में लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।

Jeep Compass Trailhawk Rear

लॉन्च हुई Compass TrailHawk

लंबे इंतज़ार के बाद Jeep Compass Trailhawk को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 26.8 लाख रुपये रखी गई है। ये अपने स्टैंडर्ड मॉडल के टॉप-एंड वेरिएंट Jeep Compass Limited से करीब 3.7 लाख रुपये महंगी है।

Jeep Compass Trailhawk को खासकर ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें BS-VI 2.0-लीटर मल्टीजेट II इंजन लगा है। ये इंजन 173 PS का पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। इस डीज़ल इंजन को 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। डीज़ल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के कॉम्बिनेशन की वजह से भी इसकी कीमत ज्यादा है।

Jeep Compass Trailhawk

Jeep Compass Trailhawk दरअसल इस एसयूवी का ऑफ-रोड ओरिएंटेड वेरिएंट है। कार के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें ब्लैक एंटी-ग्लेयर हुड डेकल, रेड रिकवरी हुक (रियर), स्किड प्लेट्स, ग्रे विंडो सराउंड, 17-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील और ‘Trail Rated’ का बैज लगाया गया है।

Jeep की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी