Yamaha नवंबर 2019 तक भारत में टू-व्हीलर्स को करेगी BS-VI अपग्रेड

Yamaha मोटर इंडिया इसी साल नवंबर तक भारत में उपलब्ध अपनी सभी टू-व्हीलर्स को BS-VI इंजन से अपग्रेड करने जा रही है। इस अपग्रेड के लिए भारत सरकार ने ऑटोमोबिल कंपनियों को अप्रैल 2020 तक का समय दिया है।

कंपनी ने बताया है कि पहले नवबंर 2019 में मोटरसाइकिल को अपग्रेड किया जाएगा। बाद में जनवरी 2020 तक स्कूटर्स को भी अपग्रेड कर दिया जाएगा। BS-6 अपग्रेड की वजह से सभी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स का प्रोडक्शन कॉस्ट महंगा हो जाएगा जिसकी वजह से सभी टू-व्हीलर्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।

इसके अलावा Yamaha ने इस बात की भी पुष्टि की है कि कंपनी साइड स्टैंड स्विच फीचर को चुनिंदा टू-व्हीलर्स के स्टैंडर्ड फीचर में शामिल करेगी। इस फीचर के अलावा कंपनी नया ग्राफिक्स, कलर और कॉस्मेटिक बदलाव भी कर सकती है। कुछ चुनिंदा टू-व्हीलर्स को फ्रेश लुक भी दिया जाएगा।

कंपनी के लिए 2019 की पहली छमाही अच्छी रही है। कंपनी ने इस साल FZS V3.0 को जनवरी में लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने R15 V3.0, FZ25 और Fazer 25 के एबीएस वर्जन को भी भारतीय बाज़ार में उतारा है। मार्च में कंपनी ने Yamaha Mt-15 को भी भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी इस साल अब तक कई टू-व्हीलर्स के स्पेशल एडिशन को भी लॉन्च कर चुकी है।

Honda और Hero भी जल्द होगी अपग्रेड

BS-VI से अपने टू-व्हीलर्स को अपग्रेड करने की शुरुआत Hero MotoCorp ने की थी। जून में कंपनी ने BS-VI इंजन से लैस स्कूटर को उतारा था। कंपनी ने ये पहले ही ऐलान कर दिया है कि मोटरसाइकिल रेंज में सबसे पहले Hero Splendor iSmart को सबसे पहले BS-VI इंजन से अपग्रेड किया जाएगा। दूसरी तरफ, Honda ने भी Activa 125 को सबसे पहले BS-VI इंजन से अपग्रेड कर बाज़ार में उतारेगी।

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter