Tata Altroz ​​EV और H2X EV टाटा मोटर्स की अगली इलेक्ट्रिक कार

यूं तो भारत सरकार साल 2030 में भारत की सड़कों से डीजल और पेट्रोल कारों को पूरी तरह से खत्म कर देने का लक्ष्य लेकर चल रही है, लेकिन घरेलू निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) कारों के मामले में भारत सरकार से एक कदम और आगे चल रही है।

कंपनी ने पिछले साल जहां Tigor EV को लॉन्च किया था, वहीं अब 28 जनवरी को Tigor EV को लॉन्च करने जा रही है। इन सबके बीच टाटा मोटर्स (Tata Motors) से एक और हैरान करने वाली खबर आ रही है। संभव है टाटा हाल ही में लॉन्च हुई Altroz के ​​EV एडिशन और H2X EV (हॉर्नबिल ईवी) को लॉन्च करेगी।

संबधित खबरः  भारत में नई Tata Altroz हुई लॉन्च, प्राइस 5.29 लाख रूपए से शुरू

बताते चलें कि टाटा मोटर्स (Tata Motores) ने भारत में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है, जिसकी प्राइस पेट्रोल वेरिएंट में 6.95 लाख रुपए और डीजल वेरिएंट 8.45 लाख रूपए है। कंपनी ने नई Nexon के लिए पहले ही बुकिंग ओपेन कर दिया है, जबकि इसके साथ ही अल्टोज, टियागो और टिगोर को भी लॉन्च किया है।

प्राइस कितना हो सकती है?

एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक Tata Altroz ​​EV की प्राइस 10 लाख (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी। यह प्राइस इस कार के पैकेज को और भी शानदार बना देगी। इसी तरह Tata H2X EV  टाटा मोटर्स का सबसे सस्ता Tata EV  हो सकता है, जबकि ऑटो एक्सपो 2018 की टाटा टियागो ईवी को लॉन्च किए जाने की संभावना फिलहाल अभी तो नहीं है।

संबधित खबरः भारत में लॉन्च हुई नई Tata Nexon फेसलिफ्ट, प्राइस 6.95 लाख रूपए

Nexon EV में Tata Motors की Ziptron EV तकनीक होगी। इसे 30.2 kWh बैटरी पैक (IP 67 स्टैंडर्ड) से लैस किया गया है, जो 312 किमी की रेंज देती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 129 PS और 254 Nm का टार्क जनरेट करता है। Ziptron तकनीक के साथ Tata Motors ने हाल ही में एक नया ZConnect ऐप भी पेश किया है, जो Nexi EV में 35 कनेक्टेड कार फीचर्स देगा।

[सोर्स: economictimes.indiatimes.com]

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter