नेक्स्ट-जेनेरेशन Mahindra Thar अप्रैल 2020 में होगी लॉन्च

07/06/2019 - 13:55 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

नेक्स्ट-जेनेरेशन Mahindra Thar पर काम जारी है। इस ऑफ-रोड एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया जाएगा। खबरों के मुताबिक Mahindra Thar के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल को अप्रैल 2020 तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

Mahindra Thar Iab
नेक्स्ट-जेनेरेशन महिंद्रा थार

नेक्स्ट-जेनेरेशन Mahindra Thar को अपडेटेड लैडर-फ्रेम चैसि पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म पर नेक्स्ट-जेनेरेशन Mahindra Scorpio को भी तैयार किया जा रहा है। हाल ही में वायरल हुई कुछ तस्वीरों की मानें तो नई महिंद्रा थार मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी। इसे BNVSAP क्रैश टेस्ट पास करने लायक मज़बूत बनाया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इस एसयूवी के साथ दो तरह के रूफ ऑप्शन दे सकती है।

नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल की खूबियां

नए मॉडल को रोड ओरिएंटेड बनाया जाएगा। साथ ही इसके कंफर्ट पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस एसयूवी में फ्रेश सस्पेंशन सेटअप लगाया जाएगा। मौजूदा मॉडल का सस्पेंशन सिस्टम अच्छा नहीं है जिसमें कंपनी ने सुधार करने का फैसला किया है। नेक्स्ट-जेनेरेशन Mahindra Thar में नया डैशबोर्ड, नया मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, नया इंस्ट्रूमेंट पैनल, मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा।

Mahindra Thar
Mahindra Thar

इंजन स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा थार के नए मॉडल में नया 2.0-लीटर डीज़ल इंजन लगा होगा। ये इंजन 140 PS का अधिकतम पावर और 300Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। इस डीज़ल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। Mahindra Thar का सीधा मुकाबला Force Gurkha के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल से होगा। नेक्स्ट-जेनेरेशन Force Gurkha को भी 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा।

कंपनी जल्द ही महिंद्रा थार के सिग्नेचर एडिशन को बाज़ार में उतारने वाली है। ये एक लिमिटेड एडिशन होगा। इस लिमिटेड एडिशन महिंद्रा थार में कई छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। इस एडिशन के बाद महिंद्रा थार के मौजूदा मॉडल की बिक्री बंद कर दी जाएगी।

Mahindra की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी