15 नवंबर को Jawa Perak Bobber भारत में होगी लॉन्च, जानें डिटेल

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की सहायक कंपनी क्लासिक लीजेंड्स 15 नवंबर को भारत में अपने नए प्रोडक्ट Jawa Perak Bobber को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया को निमंत्रण भेजेगा। कंपनी अपने प्रोडक्ट को लकर काफी मुस्तैद दिख रही है और हाल ही में उसका टीजर भी जारी किया है।

इस टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बाइक Jawa Perak Bobber होगी। इस तरह 15 नवंबर की तारीख, भारतीय बाजार में ब्रांड के पुन: प्रवेश की एक नई कवायद होने जा रही है।

प्राइस और इक्वीपमेंट

हमारे नियमित पाठकों को याद होगा कि क्लासिक लीजेंड्स ने 15 नवंबर 2018 को Perak Bobber का अनावरण किया था। इस दौरान कंपनी ने बाइक की प्राइस की भी घोषणा की थी, हालांकि मोटरसाइकिल लॉन्च नहीं हुई।

पिछले साल नवंबर में Jawa Perak Bobber की प्राइस INR 1.89 लाख थी। तब बाइक एक ड्यूल चैनल एबीएस से सुसज्जित थी। हालांकि हम सिंगल-चैनल एबीएस एडिशन की उम्मीद नहीं करते हैं। Jawa Perak Bobber अपेन मैकेनिकल डिपार्टमेंट में कंपनी के मौजूदा उत्पादों, Jawa Classic और Forty-Two से थोड़े अलग हैं।

प्राइस और पावर

Jawa Forty-Two

भारतीय बाजार में पहले से उपलब्ध दो मोटरसाइकिलों के विपरीत Jawa Perak Bobber एक बोर-आउट 334 सीसी के सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर का इस्तेमाल करती है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा और सिंगल-सिलिंडर इंजन की पीक पावर 30 bhp और टॉर्क 31nm के करीब होगी।

बाइक BS-VI इंजन के अनुरूप होगी। Jawa Perak बॉबर, जो पिछले साल अनावरण हुई थी, उसे मैट ब्लैक पेंट थीम के साथ देखा गया था। Jawa Classic और Jawa Forty-Two के विपरीत अधिक रेट्रो लुक के लिए रियर में दो तरफा रियर स्प्रिंग्स का इस्तेमाल किया गया है।

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter