Honda Breeze एसयूवी से हटा पर्दा, नई CR-V पर होगी बेस्ड

17/08/2019 - 12:49 | ,  ,  ,  ,  ,   | Suvasit

जापान की ऑटो मेकर होंडा ने अपनी नई कार Honda Breeze एसयूवी से पर्दा हटा दिया है। ये एक नई एसयूवी होगी जिसे पहले चीन के मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल को Honda CR-V के साथ बेचा जाएगा। चीनी मार्केट के लिए इस एसयूवी को चीन की ग्वांगझू मोटर्स के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा।

Honda Breeze का डिजाइन CR-V एसयूवी पर बेस्ड होगा। इसकी लंबाई और चौड़ाई होंडा सीआर-वी के बराबर होगी। Honda Breeze को नया फ्रंट डिजाइन दिया जाएगा जो काफी आक्रामक और आकर्षक होगा। साथ ही इसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स भी होंगे।Honda Breeze

इंजन स्पेसिफिकेशन

नई Honda Breeze एक 5-सीटर एसयूवी होगी जो दिखने में Honda CR-V की तरह होगी। ये एसयूवी 1.5-लीटर टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन से लैस होगी। ये इंजन 193 बीएचपी का अधिकतम पावर देगा। कंपनी इस एसयूवी को 2 नए अवतार में लॉन्च करेगी जिसे स्टैंडर्ड और ब्लैक एडिशन नाम दिया जाएगा। ब्लैक एडिशन में ब्लैकएंड एलॉय व्हील और ORVM लगा होगा।

होंडा जल्द ही Honda HR-V एसयूवी को भी भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रही है। इसके अलावा 2020 में Honda City के न्यू-जेनेरेशन मॉडल को भी लॉन्च किया जाएगा। Honda Breeze का भारतीय बाज़ार में मुकाबला Ford EcoSport, Tata Nexon, Maruti Suzuki Vitara Brezza और Mahindra XUV300 से होगा।

Honda Breeze Rear

Honda City का पेट्रोल-हाइब्रिड वर्जन होगा पेश

एक दूसरी खबर में जल्द ही नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda City के पेट्रोल-हाइब्रिड वर्जन में पेश किया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह जापानी कंपनी भारत के लिए Honda City के एक छोटे और कॉम्पैक्ट हाइब्रिड सिस्टम को डेवलप कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस नई कार की लागत भी बहुत कम होगी। उम्मीद है नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda City को साल 2020 में भारत में पेश किया जा सकता है। ये कार नए इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकती है। इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य का वाहन माना जाता है और कई वाहन निर्माता पहले ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर चुके हैं।

Compact SUV की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी