2021 में होगा Mahindra XUV500 का नया अवतार, अधिकारिक पूष्टि

आखिरकार घरेलू निर्माता महिन्द्रा ने न्यू जेनरेशन Mahindra XUV500 की लॉन्च डिटेल की पूष्टि कर दी है। कंपनी इस कार को साल 2021 में लॉन्च करेगी। यह जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक डॉ. पवन गोयनका ने एक सवाल के जवाब में दी है। हाल ही में कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में नई Mahindra Funster कॉन्सेप्ट को पेश किया था।

कहा जा रहा है कि न्यू जेनरेशन XUV500 को Mahindra Funster कॉन्सेप्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा और इसमें SsangYong Korando के संकेत भी हो सकते हैं। डॉ. गोयनका ने कहा XUV500 को एगले 2021 वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि कार 2021 में जनवरी-मार्च के बीच लॉन्च हो जाएगी।

2011 में हुई लॉन्च

बता दें कि महिन्द्रा एक्सयूवी500 को पहली बार साल 2011 में लॉन्च किया गया था। इस तरह नई XUV500 हमारे बाजार में लगातार नौ सालों से तहलका मचाया रही है। पहले-जनरेशन मॉडल की तरह, दूसरा जेनरेशन मॉडल एक मोनोकोक एसयूवी होगा। हालाँकि यह एक नए प्लेटफार्म पर भी बेस्ड हो सकती है।

संबंधित खबरः ऑटो एक्सपो 2020: Mahindra Funster EV का टीजर, Mahindra XUV500 [वीडियो]

2021 महिंद्रा XUV500 को ऑल-न्यू 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। पेट्रोल यूनिट संभवतः ऑटो एक्सपो 2020 से mStallion T-GDi यूनिट होगी, जिसकी अधिकतम पावर 190 एचपी और 380 एनएम का टॉर्क होगा। डीजल इंजन मैक्सिमम 185 एचपी की पावर दे सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है।

ट्रांसमिशन

वर्तमान मॉडल की तरह नई जेनरेशन में भी 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन होने चाहिए। ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम को डीजल इंजन एडिशन में  ऑप्शनल रूप से पेश किया जाना चाहिए। महिंद्रा सी-एसयूवी में फोर्ड के साथ जुड़े वाहन सेवाओं की पेशकश करेगी।

संबंधित खबरः ऑटो एक्सपो 2020 में पेश हुई टॉप 10 कारें, जिन्होंने मचाया धमाल

न्यू जेनरेशन महिंद्रा XUV500 के H2 2021 में होने की संभावना के कुछ महीने बाद  इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इंडियन स्पेक Ford C-SUV की उम्मीद है। ये मॉडल एमजी हेक्टर प्लस (एच 2 2020), टाटा ग्रेविटास (एच 2 2020) और 'जीप लो डी 3-रो' एसयूवी (2021) के साथ मुकाबला करेगी।

Mahindra XUV500- इमेज गैलरी

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter