ब्लू कलर शेड में स्पॉट हुई 2019 Mahindra Mojo ABS

हाल ही में Mahindra Mojo को एबीएस से लैस कर बाज़ार में उतारा गया है। इस टूरर बाइक में कई बदलाव भी किए गए हैं। अभी तक इस बाइक के ब्लैक पेंट स्कीम को देखा गया था। लेकिन, हाल ही में बंगलुरू की एक डीलरशिप ने बाइक के ब्लू शेड की तस्वीर शेयर की है।

2019 Mahindra Mojo अब सिर्फ सॉलिड कलर में उपलब्ध है। बाइक के डुअल-कलर ऑप्शन को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। बाइक के ब्लू पेंट स्कीम को इससे पहले Mahindra Mojo UT300 में देखा गया था।

पुराने मॉडल की तरह ही नए मॉडल में सिंगल-साइडेड एग्जहॉस्ट यूनिट लगा होगा। इसके अलावा बाइक में कन्वेंशनल फोर्क अप फ्रंट लगाया गया है। बाइक में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट नहीं लगाई गई है। बाइक में एलईडी हेडलैंप और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स भी नहीं दिए गए हैं।

इंजन स्पेसिफिकेशन

2019 Mahindra Mojo में 294.72 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर, DOHC इंजन लगा है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ये इंजन 26.30 PS का अधिकतम पावर और 28Nm का टॉर्क देता है। वहीं, Mojo XT300 का इंजन 27.19 PS का पावर और 30Nm का टॉर्क और UT300 का इंजन 23.11 PS का अधिकतम पावर और 25.5Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

बाइक के अपडेटेड मॉडल का वजन 181.5 किलोग्राम और ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm का है। ब्रेकिंग ड्युटी के लिए बाइक में 320 mm पेटल डिस्क और 240 mm रियर डिस्क लगाया गया है।

Mahindra Mojo ABS की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.88 लाख रुपये है। खबर है कि कंपनी इन दिनों इस बाइक के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है।

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter