एक्सक्लूसिवः Yamaha FZ और Yamaha FZS बीएस-6 के तकनीकी स्पेक का खुलासा

15/10/2019 - 11:31 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

1 अप्रैल साल 2020 से भारत में लागू होने जा रहे बीएस-6 नार्म्स के पहले ही कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट को अपडेट कर रही है। इसी कड़ी में अब जापानी दोपहिया ब्रांड Yamaha भी अपनी बाइक Yamaha FZ और Yamaha FZS के बीएस-6 एडिशन में अपडेट करने का कार्य कर रही है।

Yamaha Fz S Fi V3 0 Front Right Quarter 3b12

हाल ही में इंडियन ऑटो ब्लॉग को FZ और FZS  के डॉक्यूमेंट प्राप्त हुए हैं। इन दस्तावेज़ों के मुताबिक बीएस- VI यामाहा FZसीरीज के तकनीकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा नई बाइक नवंबर 2019 से उपलब्ध होने लगेगी और प्राइस आउटगोइंग सीरीज़ की तुलना में 10% से 15% तक ज्यादा होगी। फिलहाल FZ की प्राइस  INR 96,680 और FZ-S की INR 98,680 है।

नया पावर स्पेसिफिकेशन

Bs Vi Yamaha Fzs Leaked Specifications 1 06f9

नई FZ सीरीज अपने 149 cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व, SOHC मोटर से संचालित होती है और 9.1 kW या 12.4 PS की पीक पॉवर जेनरेट करती है, लेकिन बीएस-6 में अपडेट होने के बाद यह मॉडल 9.7 kW या 13.2 PS की अधिकतम पावर जेनरेट करेगी। इंजन को पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा, जबकि इसके डायमेंसऩ वर्तमान मॉडल के समान होंगे।

यह भी पढ़ेः Yamaha नवंबर 2019 तक भारत में टू-व्हीलर्स को करेगी BS-VI अपग्रेड

इंजन में अपडेट के अलावा नए एडिशन के फीचर और स्पेसिफिकेशन लिस्ट BS-IV मॉडल से बहुत अलग होने की संभावना नहीं है। इस प्रकार नई FZ और FZ-S को एलईडी हेडलाइट, नकारात्मक एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक सिंगल-पीस, स्टेप-अप सीटें बरकरार रहेंगी। दोनों के बीच अधिक प्रीमियम मॉडल, FZ-S को अतिरिक्त बॉडी पैनल मिल सकता है।

सेफ्टी

Yamaha Fz S Fi V3 0 Tank Mounted Ignition Switch 6

सेफ्टी में बाइक को सिंगल-चैनल ABS का सेफ्टी नेट स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध होगा। टायर के स्पेसिफिकेशन भी आउटगोइंग मॉडल से मिलते-जुलते होंगे। हमें BS-VI मॉडल पर 100 / 80-17 फ्रंट और 140 / 60-17 रियर यूनिट देखने की संभावना है।

यह भी पढ़ेः Yamaha BS-6 टू-व्हीलर्स की कीमतों में हुई 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि

इस बीच कंपनी ने फेस्टिव सीजन पर बड़ा ऑफर पेश करते हुए FZ सीरीज की बाइक पर छूट दे रही है। यह छूट 31 अक्टूबर 2019 तक मान्य है। ग्राहकों के लिए यामाहा FZ और FZ-S INR 8,280 की छूट के साथ उपलब्ध हैं। इसे INR 4,999 के कम का भुगतान करके 6.9% की ब्याज दर पर खरीदा जा सकता है।

Yamaha FZ 25 की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी