भारत में बंद हुआ Ford का इंडिपेंडेंट ऑपरेशन, Mahindra के साथ जॉइंट वेंचर की घोषणा

भारत में दो दशकों से अधिक समय बिताने के बाद फोर्ड मोटर कंपनी (Ford Motor Co) ने आखिरकार भारत में अपने इंडिपेंडेंट ऑपरेशन को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अब घरेलू कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए नई डील की है।

इसके पहले फोर्ड की प्रमुख कंपटीटर जनरल मोटर्स भी भारत में दो दशक से अधिक समय तक व्यवसाय करने के बाद अपना ऑपरेशन साल 2017 में बंद कर दिया था। अब फोर्ड ने भी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के साथ एक जॉइंट वेंचर के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

महिन्द्रा के पास होगी 51% की साझेदारी

महिन्द्रा और फोर्ड के इस समझौते के तहत देश में फोर्ड के आगामी वाहनों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही साथ अब डेवलपमेंट, मार्केटिंग और सर्कुलेशन भी महिन्द्रा के साथ किया जाएगा। फोर्ड मोटर में महिंद्रा की हिस्सेदारी 51% प्रतिशत होगी। बाकी शेयर फोर्ड के पास होगा।

यह भी पढ़ेः Ford Motors क्या भारत से समेटने जा रही है अपना व्यापार?

हालांकि इस साझेदारी के बाद कंपनी के कर्मचारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक यह अमेरिकी कार दिग्गज भारत के ऑपरेशन को जॉइंट वेंचर में स्थानांतरित करेगी। इसमें चेन्नई और साणंद संयंत्र और कर्मचारी भी शांमिल है। इसके तहत ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज यूनिट, फोर्ड क्रेडिट और फोर्ड स्मार्ट मोबिलिटी के साथ साणंद प्लांट में फोर्ड इंजन का संचालन जारी रहेगा।

1,289 करोड़ रूपए का होगा निवेश

नई साझेदारी के बाद महिंद्रा INR 657 करोड़ का निवेश करेगा, जबकि JV में फोर्ड का योगदान INR 632 करोड़ का होगा। इसमें इक्विटी प्राइस INR 1,289 करोड़ है। संभावना है कि ये जॉइंट वेंचर 2020 में कभी भी शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ेः Mahindra XUV300 की नई इलेक्र्ट्रिक कार देगी 300 किमी की रेंज, जानें डिटेल

इस साझेदारी को लेकर महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा का कहना है कि महिंद्रा और फोर्ड मोटर दोनों ऑटोमोबाइल उद्योग की दो सबसे बड़ी दिग्गज हैं और इनका अपना शानदार इतिहास भी रहा है। यह साझेदारी दोनों कंपनियों के साझा मूल्यों द्वारा संचालित होगी। हम अपना ध्यान अपने ग्राहकों और सहयोगियों पर सदैव केन्द्रित करने का प्रयास करेंगे।

Ford EcoSport- यहां देखें इस एसयूवी की कुछ शानदार तस्वीरें

पसंदीदा खबरें

Featured Stories

Subscribe to our daily newsletter