Mahindra Thar 700 भारतीय बाज़ार में लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये

18/06/2019 - 11:12 | ,  ,  ,   | Suvasit

Mahindra Thar 700 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है। दरअसल, ये Mahindra Thar का सिग्नेचर एडिशन है जिसे कंपनी के 70 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया गया है। Mahindra Thar 700 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। इस लिमिटेड-एडिशन मॉडल की कीमत रेग्युलर मॉडल के मुकाबले 50,000 रुपये ज्यादा है।

Mahindra Thar 700

खूबियां

Mahindra Thar 700 के सिर्फ 700 यूनिट्स की ही बिक्री जाएगी। ये एसयूवी नापोली ब्लैक और एक्वामैरीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस एसयूवी में 15-इंच 5-स्पोक एलॉय व्हील लगाया गया है। ये वही एलॉय व्हील जिसका इस्तेमाल प्रीवियस जेनेरेशन स्कॉर्पियो और मार्क्समैन में भी किया जाता था। इस खास एडिशन में 'Signature Edition' का बैज और आनंद महिंद्रा का सिग्नेचर भी दिया गया है। साथ ही फ्रंट बंपर असेंबली पर डी-सैट सिल्वर सेंटर मेटल, बोनट और साइड्स पर डेक्ल्स भी लगाया गया है।

पढ़ें : नेक्स्ट-जेनेरेशन Mahindra Thar अप्रैल 2020 में होगी लॉन्च

इंजन स्पेसिफिकेशन

Mahindra Thar 700 में 2.5-लीटर CRDe डीज़ल इंजन लगा है। ये दमदार इंजन 107.41 PS का अधिकतम पावर और 247Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगाया गया है। ये स्पेशल एडिशन अपने रेग्युलर मॉडल से ज्यादा सेफ है। इस एडिशन को एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, ड्राइवर और पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर और पार्किंग सेंसर्स से लैस किया गया है। कंपनी की कोशिश है कि इस स्पेशल एडिशन की बिक्री जल्द से जल्द की जाए।

Mahindra Thar 700 Interior

कंपनी Mahindra Thar के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल पर भी तेज़ी से काम कर रही है। नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। नेक्स्ट-जेनेरेशन महिंद्रा थार को 2020 दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। इसकी सीधी टक्कर Force Gurkha से है। फोर्स गुरखा के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल को भी 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा। Mahindra Thar के नए मॉडल को अप्रैल, 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। महिंदा थार को पसंद करने वाले ग्राहकों की संख्या काफी ज्यादा है। ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ज्यादातर ग्राहक की इस एसयूवी को खरीदना चाहते हैं।

Mahindra की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी