Tata Nexon EV- वेरिएंट, स्पेसिफिकेशन शीट और प्राइस लिस्ट

29/01/2020 - 09:44 | ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

टाटा मोटर्स (Tata Motores) की ओर से भारत में हाल ही में Tata Nexon EV को 13.99 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए की प्राइस के साथ लॉन्च किया गया है। यह प्योर इलेक्ट्रिक ग्राहकों के लिए एसयूवी एक्सएम, एक्सजेड+ और एक्सजेड+ लक्स के तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। Tata Nexon EV 22 शहरों में 60 डीलरशिप पर उपलब्ध है।

Tata Nexon Ev Image Front Three Quarters Action 3

इस मॉडल को चुनने के ग्राहकों के पास टील ब्लू, मूनलाइट सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट के केवल तीन कलर ऑप्शन ही हैं। आपको इस लेख में हम नई Tata Nexon EV एसयूवी के विभिन्न वेरिएंट के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर किस वेरिएंट में क्या खास है…

Tata Nexon EV - Variant Comparo

Tata Nexon Ev Variant Comparo

Tata Nexon EV XM

Tata Nexon Ev Side Profile Images 845c
Tata Nexon Ev

Tata Nexon EV XM ग्रेड को अपग्रेड फीचर के साथ लैस किया गया है। आमतौर ये फीचर ज्यादातर बी-एसयूवी के ग्रेड में शामिल नहीं होंगे। इनमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैसिव कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक टेलगेट और ZConnect ऐप के जरिए 35 कनेक्टेड कार सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल है। इसके अलावा स्टैंडर्ड फ्रंट और रियर पावर विंडो हैं और कार ज़ाहिर तौर पर है, ईबीडी और सीएससी के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एबीएस से लैस की गई है।

Tata Nexon EV XZ +

Tata Nexon Ev Interior Instrument Console Image 2

Tata Nexon EV XZ+ ग्रेड 16-इंच के स्टील व्हील की जगह ले रहा है और टू-टोन एक्सटीरियर कलर स्कीम के साथ है। कॉर्नरिंग कैपिसिटी के साथ यह एसयूवी फॉग लैंप, 7-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा, लेदर-रैपेड स्टीयरिंग व्हील और वियरएबल के साथ लैस की गई है।

Tata Nexon EV XZ + Lux

Tata Nexon Ev Interior Image Front Seats 06c0

Tata Nexon EV XZ + Lux ग्रेड उपर के सभी फीचर्स के साथ सनरूफ, लैदरेट सीट असबाब, ऑटोमेटक हेडलैंप और ऑटोमेटिक रैन वाइपर के साथ पैक की गई है।

Tata Nexon EV - स्पेसिफिकेशन

Tata Nexon Ev Specifications

Tata Nexon EV – प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम)

  • Tata Nexon EV XM- 13.99 लाख रूपए
  • Tata Nexon EV XZ + - 14.99 लाख रूपए
  • Tata Nexon EV XZ + Lux - 15.99 लाख रूपए

Tata Nexon EV की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी