50 लाख तक होगी MG Gloster की प्राइस, क्या दीवाली पर होगी लॉन्च?

14/02/2020 - 11:31 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

एमजी मोटर्स (MG Motors) भारत में हेक्टर के बाद एक और नई एसयूवी लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह एसयूवी हेक्टर से दो कदम आगे और प्रीमियम फ्लैगशिप होगी। कंपनी ने एक अधिकारी ने संकेत दिया है कि वह आने वाले दिनों में भारत में MG Gloster को लॉन्च कर सकती है। यह एसयूवी हाल ही में ऑटो एक्सपो में पेश हुई है और इसकी प्राइस करीब 50 लाख रूपए तक हो सकती है।

Mg Gloster Front Three Quarters Right Side Auto Ex

कंपनी ने संकेत दिया है कि एमजी मोटर्स MG Gloster को दीवाली के आस-पास लॉन्च कर सकती है। दरअसल कंपनी Gloster के साथ भारतीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपए में एक प्रोडक्ट लाने की कोशिश कर रही है और  इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस तरह Gloster कंपनी के लिए कम वॉल्यूम वाला गेम होगा और ब्रांड को मजबूत बनाने का कार्य करेगी।

कहा जा रहा है कि MG Gloster भारत में एक साल में केवल 5,000-6,000 यूनिट मे ही उपलब्ध होगी। चीन में मूल मॉडल की प्राइस CNY 1,56,700-2,66,900 है, अर्थात 16,00,238.02 रूपए से लेकर 27,25,612.81 रूपए तक है। हालांकि यह रिटेल प्राइस है और चीन में लागत बहुत कम है। इस तरह भारत में असेंबल करने पर प्राइस करीब 50 लाख तक हो जाएगी।

फीचर्स और डाइमेंशन

Mg Gloster Rear Three Quarters Auto Expo 2020 A14e

आपको याद दिला दें कि MG Gloster मूल रूप से Maxus D90 का एक रिबैड है, जो कि 5,005 मिमी लंबी, 1,932 मिमी चौड़ी और 1,875 मिमी ऊंची है। यह अपने कंपटीटर की तुलना में काफी बड़ी होगी और इसका व्हीलबेस 2,950 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 210 मिमी तक है।

संबंधित खबरः ऑटो एक्सपो 2020: MG Gloster की घोषणा, क्या यह MG Hector Plus है?

मैक्सस डी 90 के प्रमुख फीचर्स में एडेप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, डुअल टेलपाइप्स और एक पैनोरमिक सनरूफ है। 12.3 इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, थ्री-जोन ऑटोमेटिक क्लाइलमेंट कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल सीटें और 8 इंच का इंच का इन्फार्मेशन डिस्प्ले है।

पावर आउटपुट

MG Gloster मूल रूप से मैक्सस T60 (LDV D90) पिकअप ट्रक के फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है। चाइनीज- स्पेक मॉडल 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से संचालित होता है, जो कि 165 kW (224.34 PS) मैक्सिमम पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

संबंधित खबरः ऑटो एक्सपो में MG D90 करेगी डेब्यू, Toyota Fortuner से होगा मुकाबला

इस तरह भारत के लिए सेट की जा रही MG Gloster में मैक्सस डी 90 प्रो के 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है जो 160 kW (217.54 PS) और 480 Nm का टार्क डेवलप करता है। स्टैंडर्ड होने के लिए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 4WD सिस्टम होने की उम्मीद की जा सकती है। MG Gloster को शायद भारत में Toyota Land Cruiser का एक आप्शन हो सकता है।

MG Motors की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी