2021 Toyota Yaris (फेसलिफ्ट) हैचबैक की पेटेंट इमेज लीक

20/05/2020 - 17:51 | ,  ,  ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (Toyota Kirloskar Motor) अपनी कार टोयोटा यारिस (2021 Toyota Yaris facelift) के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की योजना बना रही है और हाल ही में इस हैचबैक की पेटेंट इमेज लीक हुई है। इस इमेज का सीधा संबंध भारत में बिकने वाली टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) से है।

2021 Toyota Yaris Facelift Front Quarters C516 Cop

टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) को इंटरनल रूप से XP150 का नाम दिया गया है और इसे साल 2013 में पहली बार अनावरण किया गया था। इस पेटेंट इमेज से पता चल रहा है कि उभरते बाजारों के लिए टोयोटा यारिस हैचबैक अपने दूसरे फेसलिफ्ट के बाद कैसी दिखेगी?

डिजाइन

2021 Toyota Yaris Facelift Profile Side E0e8

कंपनी इसे भारत मे Toyota Yaris Ativ या Toyota Yaris के रूप में बेचती है और दूसरे जगह इसे Toyota Vios के रूप में बेचा जाता है। संभवतः इसके पहले फेसलिफ्ट के बाद इस हैचबैक को समान नया फ्रंट एंड डिज़ाइन मिलेगा। नई यारिस फेसलिफ्ट में नई एलईडी हेडलैंप (एलईडी सिग्नेचर डीआरएल के साथ) हैं जो विकसित बाजारों में बेचे जाने वाले एमके 4 यारिस की याद दिलाते हैं।

संबंधित खबरः Toyota भारत ला रही है नई SUV, क्रेता और सेल्टॉस से होगी टक्कर

फ्रंट के डिजाइन अपग्रेड में नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट बम्पर शामिल है जो Mk12 टोयोटा कोरोला से प्रेरित है और इसमें भी नए ग्रिल्स हैं, जबकि प्रोफाइल और रियर में यह अपने आउटगोइंग मॉडल से अलग नहीं हैं। इसके पहले भारत में बेची जा रही यारिस सेडान का अगस्त 2017 में इंटरनेशनल लेवल पर अनावरण किया गया था।

भारत में लॉन्च?

2021 Toyota Yaris Facelift Front 8295

सितंबर 2017 में उभरते बाजारों के लिए टोयोटा यारिस हैचबैक ने अपनी पहली फेसलिफ्ट के साथ सेडान के फ्रंट एंड डिज़ाइन को लिया था। अब, ऐसा लग रहा है कि सेडान हैचबैक से अपने पहले फेसलिफ्ट के लिए नए फ्रंट एंड डिजाइन को लेगी।

संबंधित खबरः फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए Toyota Yaris लेगी टैक्सी अवतार, जानें डिटेल

इस तरह भारत में, टोयोटा यारिस सेडान फेसलिफ्ट (Toyota Yaris sedan facelift) को 2021 में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके कारण साल मूल सेडान तीन साल की हो जाएगी। उससे पहले, बाद वाले को सीएनजी एडिशन और टैक्सी एडिशन भी प्राप्त हो सकता है।

Toyota Kirloskar Motor की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी