Honda CBR650R की डिलिवरी भारत में शुरू, जानें कीमत और अन्य खासियत

13/05/2019 - 17:38 | ,  ,  ,  ,   | Suvasit

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में Honda CBR650R की डिलिवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस नई मिडिलवेट स्पोर्ट टुअरर की बुकिंग फरवरी में ही शुरू कर दी थी। अप्रैल में इस बाइक को बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया था। Honda CBR650R की एक्स-शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये रखी गई है।

Honda CBR650R ने Honda CBR650F को रिप्लेस किया है। भारत में इस बाइक को CKD रूट के ज़रिए लाया जा रहा है। ये बाइक दो कलर ऑप्शन - ग्रां प्री रेड और गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक में उपलब्ध है। इस बाइक को फुल एलईडी लाइटिंग, फुली-डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावरफुल इंजन, अपसाइड-डाउन फोर्क्स और एडजस्टेबल मोनो-शॉक से लैस किया गया है।

होंडा सीबीआर650आर में ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट के साथ फेयरिंग माउंटेड रियर व्यू मिरर लगाया गया है। ये CBR650F की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश और मस्क्युलर नज़र आती है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

Honda CBR650R में 649 सीसी, इन-लाइन 4-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, DOHC, 16-वॉल्व इंजन लगा है जो 95 hp का अधिकतम पावर और 64Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट/स्लिपर क्लच लगाया गया है। ये बाइक CBR650F से करीब 6 किलोग्राम हल्की है जिससे इसके पावर-टू-वेट रेशियो में 8 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

Honda CBR650R के फ्रंट और रियर में 310mm डुअल हाइड्रॉलिक के साथ 4-पिस्टन कैलिपर्स और 240MM डिस्क के साथ सिंगल-पिस्टन कैलिपर लगाया गया है। सेफ्टी के लिए बाइक को होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल एबीएस से लैस किया गया है।

इस बाइक का भारत में सीधा मुकाबला Kawasaki Ninja 650 जैसी बाइक्स से होगा।

वीडियो

Honda की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी