Honda ने बढ़ाई SP 125, Activa 6G और Activa 125 की प्राइस

15/04/2020 - 22:12 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) ने भारत लाकडाउन के बीच अपने प्रोडक्ट पोर्टपोलियो में शामिल कई टू व्हीलर्स की प्राइस में वृद्धि की है। यह हाइक बहुत मामूली है और इसमें होंडा एसपी 125 (Honda SP 125), होंडा एक्टिवा 6जी (Honda Activa 6G और होंडा एक्टिवा 125 (Honda Activa 125) शामिल है। ये सभी टूव्हीलर्स हाल ही में कंपनी की ओर से बीएस6 में अपग्रेड किए गए हैं।

Honda SP 125

Honda Sp 125 First Ride Review Still Shots Right F

बीएस6 होंडा एसपी 125 की प्राइस को मामूली वृद्धि मिली है। इस 125 cc कम्यूटर बाइक के दोनों वेरिएंट की प्राइस पहले की तुलना में 552 रूपए ज्यादा है। ये बाइक होंडा की बीएस6 अपग्रेड प्राप्त करने वाली पहली बाइक भी है और ड्रम ब्रेक में 73,452 रूपए जबकि डिस्क ब्रेक वैरिएंट 77,652 रूपए के साथ उपलब्ध है।

संबंधित खबरः Honda SP 125 (बीएस-6) भारत में लॉन्च, जानिए प्राइस, फीचर और स्पेक

डिजाइन में Honda SP 125 पहले की तरह ही है और इसमें स्टाइलिश एलईडी हेडलाइट, स्पोर्टी ग्राफिक्स के साथ आक्रामक फ्यूल टैंक, 5-स्पोक स्प्लिट टाइप अलॉय व्हील, स्टाइलिश रियर एंड और क्रोम मफलर कवर है। इसे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस किया गया है और 125 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ 10.88 PS की पावर और 10.9 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है।

Honda Activa 6G

Honda Activa 6g Review Images Front Three Quarters

कंपनी ने Honda Activa 6G को भारत में इस साल जनवरी में 63,912 रूपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब इस स्कूटर की प्राइस में मामूली कीमत में वृद्धि हुई है। ये स्कूटर स्टैंडर्ड और डीलक्स के दो वेरिएंट में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की प्राइस लॉन्च के समय 63,912 रूपए थी, जबकि डीलक्स वेरिएंट 65,412 रूपए थी। अब दोनों होंडा एक्टिवा वेरिएंट की प्राइस में 552 रूपए की वृद्धि हुई है।

संबंधित खबरः बीएस6 कंप्लेंट के साथ Honda Activa 6G भारत में हुई लॉन्च, प्राइस 63,912 रूपए

नया एक्टिवा 6G फुल-एलईडी हेडलाइट से लैस है और इंजन स्टार्ट / स्टॉप स्विच के साथ है। राइडिंग क्वालिटी और आराम के लिए, नए टेलीस्कोपिक संस्पेंशन के साथ 12 इंच का एक बड़ा व्हील है। नई एक्टिवा 6G 109.51 सीसी की एयर-कूल्ड मिल से 7.79 PS की पावर और 8.79 Nm का टार्क जेनरेट करता है। होंडा ने इंजन के अंदर शोर को कम करने के लिए स्मार्ट टम्बल टेक्नोलॉजी (eSTT) को जोड़ा है।

Honda Activa 125

Bs Vi Honda Activa 125 Review Still Shots Left Fro

होंडा बीएस6 एक्टिवा 125 की प्राइस 68,042 रूपए से शुरू होती हैं। इसे सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। एक्टिवा 125 3 वेरिएंट में उपलब्ध है और सभी वेरिएंट की प्राइस में 552 रूपए की मामूली वृद्धि हुई है। अब ये स्कूटर ग्राहकों के लिए 68,042 से लेकर 75,042 रूपए में उपलब्ध है। फीचर्स में यह एलईडी हेडलाइट, एलईडी स्थिति लैंप, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि से लैस है।

संबंधित खबरः  Honda Activa 125: होंडा का पहला बीएस-6 प्रोडक्ट लॉन्च, प्राइस 67,490 से स्टार्ट

125 का मुख्य अट्रैक्शन का बीएस6 इंजन है। 124 cc का यह सिंगल-सिलेंडर इंजन फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम के साथ है, जो 8.29 PS की पावर और 10.3 Nm का टार्क जेनरेट करता है। बीएस 6 एक्टिवा 125 भी होंडा इको टेक्नोलॉजी (एचईटी) और होंडा एन्हैंस्ड स्मार्ट पावर (ईएसपी) जैसे अपग्रेड फीचर्स से लैस है और नया ACG साइलेंट स्टार्ट सिस्टम भी है।

Honda की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी