नवम्बर में Honda का नया प्रोडक्ट होगा शो-केस, जानें क्या है बाइक का नाम?

04/11/2019 - 18:04 | ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

Honda 2Wheeler India आगामी 14 नवंबर को अपने एक नए प्रोडक्ट को शो-केश करेगी। इसके लिए कंपनी ने मीडिया को इन्वीटेशन भेजा है। हालांकि कंपनी ने अभी प्रोडक्ट के विवरण का खुलासा नहीं किया है, क्योंकि यह इवेंट में ही होगी। लेकिन इंडियन ऑटो ब्लॉग ने लीक डॉक्यूमेंट के आधार पर पहले ही दावा किया है कि यह प्रोडक्ट बीएस-6 नार्म्स का Honda CB Shine SP हो सकती है।

Honda Cb Shine Sp Side At Auto Expo 2016

19 अक्टूबर को इंडियन ऑटो ब्लॉग को प्राप्त हुए डॉक्यूमेंट के मुताबिक बीएस- VI Honda CB Shine SP 125 8 kW या 10.88 PS का अधिकतम पावर आउटपुट देगी, जबकि वर्तमान (BS-IV) मॉडल 7.58 kW या 10.31 PS का पीक पावर जेनरेट करता है। बाइक के मोटर में अपडेट हुआ कार्बोरेटर टेक्नोलॉजी की बजाय एक फ्यूल  इंजेक्शन सिस्टम होगा। इस कम्यूटर मोटरसाइकिल में ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स I (OBD-I) भी होगा।

क्या होगा अपडेट

Honda Cb Shine 125 Bs Vi Power Output 7594

डायमेंशन में भी बाइक कुछ अपडेट से होकर गुजरेगी, जो कि 125. 13mm लंबी (2,020 mm बनाम 2,007 mm), 23 mm चौड़ी (785 mm बनाम 762 mm) और 18 mm लंबी (1,85 mm बनाम 1,085 mm) होगा। व्हीलबेस 19mm (1,285 mm बनाम 1,266 mm) ज्यादा होगा।

मोटरसाइकिल के कुल वजन की जानकारी नहीं है, लेकिन नया मॉडल थोड़ा बहुत ज्यादा हो सकता है। अतिरिक्त हार्डवेयर के कारण प्राइस थोड़ी ज्यादा हो सती है। फिलहाल वर्तमान बाइक के बेस वेरिएंट की प्राइस 65,579 रूपए है। लिहाजा इसमें 10-15% की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

BS-VI एक्टिवा 125 को लेकर भी होगा कुछ खुलासा?

इसके अलावा कंपनी 14 नवम्बर को BS-VI एक्टिवा 125 का अनावरण कर सकती है। बुकिंग की डेट से लेकर अन्य कई घाषणाएं या नए प्रोडक्ट की योजनाएं पेश हो सकती हैं। मानकर चला जा सकता है कि शो-केश होने के बाद Honda CB Shine SP साल 2020 के शुरूआती दिनों में लॉन्च हो सकती है।

Honda CB Shine SP 125 बीएस-6 नीचे दिए जा रहे तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी:

  • बेस- Front and Rear Drum
  • मिड- Front and Rear Drum (DLX)
  • टॉप- Front Disc and Rear Drum (DLX)

Honda की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी