MG Hector एसेसरीज की प्राइस लिस्ट जारी, आप भी दें एसयूवी को प्रेटी टच

27/08/2019 - 12:33 | ,  ,  ,   | Deepak Pandey

एमजी ब्रांड की एसयूवी MG Hector लगभग दो महीने पहले ही भारत में लॉन्च हुई है। इस एसयूवी को लॉन्चिंग के बाद से अब तक 28,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। हेक्टर की डिजाइन और तकनीक इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। इसलिए इस एसयूवी को ग्राहकों का अच्छा फीडबैक भी मिल रहा है।

Mg Hector Unveil C57e

MG Hector की साइड प्रोफाइल में Baojun 530 की ही झलक मिलती है। MG Hector काफी हद तक Baojun 530 से मिलती-जुलती है। MG Hector में ठीक वैसा ही एलॉय व्हील, विंग मिरर लगाया गया है जैसा Baojun 530 में भी लगा है।

इसे भी पढ़ेः MG Hector को मिली 28,000 बुकिंग, कंपनी ने डिलिवर की 1,500 यूनिट्स

मैकेनिकल डिपार्टमेंट में यह एसयूवी 143hp, 1.5-लीटर पेट्रोल और 170hp, 2.0-लीटर डीजल इंजन से लैकस है। पेट्रोल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड ऑप्शन भी उपलब्ध है जो कि पेट्रोल एडिशन की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत ज्यादा ताकतवर है। गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है।

इसे भी पढ़ेः MG Hector भारत में लॉन्च, कीमत 12.18 लाख रुपये से शुरू

हालांकि हेक्टर स्टैंडर्ड के रूप में अच्छी तरह सुसज्जित है, लेकिन अगर ग्राहक इसमें और भी फीचर जोड़ना चाहते हैं तो कार उसके बिल्कु अनुकूल है। हाल ही में कंपनी ने कार के विभिन्न एसेसरीज की प्राइस लिस्ट जारी कर दी है, जिसकी सूची नीचे हैं..

MG Hector - इक्जीटियर

Mg Hs Rear Three Quarters

  • क्रोम टेलगेट गार्निश - 802 रूपए
  • क्रोम टेललाइट गार्निश - 1,450 रूपए
  • क्रोम ORVM गार्निश - 734 रूपए
  • क्रोम डोर हैंडल गार्निश - 1,778 रूपए
  • क्रोम विंडो फ्रेम किट गार्निश - 2,058 रूपए
  • क्रोम व्हील आर्क गार्निश - 2,618 रूपए
  • क्रोम ग्रिल सराउंड - 857 रूपए
  • क्रोम विंड डिफ्लेक्टर - 2,286 रूपए
  • कार कवर - 1,911 रूपए
  • सन शेड - 2,761 रूपए
  • बम्पर प्रोटेक्टर - 900-1,087 रूपए
  • विंडो प्रोटेक्टर - 1,771 रूपए
  • हुड स्कूप - 4,248 रूपए
  • साइड स्कूप - 3,437 रूपए
  • बॉडी ग्राफिक्स -3,646-3,745 रूपए

MG Hector- इंटीरियर

Mg Hs Front Seats

  • फ्लोर मैट - 2,446-3,428 रूपए
  • बूट मैट - 1,721-2,680 रूपए
  • 3 डी मैट - 4,458 रूपए
  • एंटी स्लिप मैट - 193 रूपए
  • नान-इलुमिनिटेड स्किड प्लेट - 1,401 रूपए
  • सीट कवर (हाई-स्पेक स्मार्ट और शार्प वेरिएंट पर उपलब्ध नहीं) - 8,523 रूपए
  • स्टीयरिंग व्हील कवर - 497 रूपए
  • कुशन सेट - 2,288 रूपए
  • परफ्यूम - 87- 338 रूपए
  • पेट प्रोटेक्शन कवर फॉर सीट - 528 रूपए
  • ट्रंक आर्गनाइजर - 1,480 रूपए
  • कार इन्वर्टर - 2,563 रूपए
  • कार का रेफ्रिजरेटर - 22,634 रूपए
  • कार मोबाइल चार्जर - 666 रूपए
  • USB केबल - 242 रूपए
  • कार वैक्यूम क्लीनर - 2,038 रूपए
  • मोबाइल होल्डर - 711 रूपए
  • लैपटॉप ट्रे - 6,733 रूपए
  • टेबलेट होल्डर - 2,674 रूपए
  • कार कोट हैंगर - 2,939 रूपए
  • डस्ट बिन -Rs 582 रूपए

MG Hector- मिसक्लीनियस

Mg Hs Headlamp

  • जंप स्टार्ट केबल - 2,062 रूपए
  • टायर इनफ्लोटर - 3,074 रूपए
  • एयर वाल्व कैप - 142 रूपए
  • रूफ कैरियर (टॉप-स्पेक ट्रिम पर उपलब्ध नहीं) - 10,820- 946 रूपए
  • साइड स्टेप बोर्ड - 14,383 रूपए
  • गियर लॉक (ऑटो वेरिएंट पर उपलब्ध नहीं) - 1,425 रूपए
  • आल इन 1 इमरजेंसी कार किट - 5,018रूपए

(सोर्स- Autocarindia.com)

MG Hector की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी