Volkswagen Polo GT फेसलिफ्ट जल्द होगी भारत में लॉन्च, जानें डिटेल

16/08/2019 - 13:25 | ,  ,  ,  ,  ,   | Deepak Pandey

फॉक्सवैगन इंडिया भारतीय मार्केट के लिए Volkswagen Polo GT के फेसलिफ्ट वर्जन पर काफी समय से कार्य कर रही है। भारत में लॉन्चिंग से पहले इस कार की स्पाई तस्वीरों को बीते कई दिनों से इंटरनेट पर देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह नई कार अगले चार महीनों में भारत में लॉन्च हो सकती है।

Volkswagen Polo Gt 1

नई Volkswagen Polo GT  में किए गए बदलावों की बात करें तो इसमें कॉस्मेटिक और मैकेनिकल दोनों तरह के अपडेट्स किए जाएंगे। कार के प्रमुख अपडेट में नया फ्रंट ग्रिल है। इसका डिजाइन Polo GTI Hot Hatchback पर आधारित है।

इसे भी पढ़ेः 2019 Volkswagen Polo और Volkswagen Vento डीलरशिप पर आई नज़र

फ्रंट ग्रिल के अलावा कार को एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ एलईडी हेडलैम्प्स, नए फ्रंट और रियर बम्पर और एलईडी टेललाइट्स भी लगाए जाएंगे। इस मॉडल के ज्यादातर फीचर Polo GTI की तरह ही होंगे।

Volkswagen Polo GT के फेसलिफ्ट एडिशन के इंटीरियर को भी कई अपडेट किए जाएंगे। यह प्रीमियम, स्पोर्टी और बेहतरीन एक्सपीरिएंस देने वाला होगा। कार की केबिन पूरी तरह से ब्लैक होगी। कार में कई और नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे।

इंजन स्पेशिफिकेशन

Volkswagen Polo Gt 2

इंजन डिपार्टमेंट की बात करें तो नई कार के इंजन स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है। रिपोर्ट के मुताबिक Volkswagen Polo GT फेसलिफ्ट एडिशन को 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। यह नया इंजन BS-VI के अनुरूप होगा।

हालांकि अभी तक नए टर्बो-पेट्रोल इंजन के सटीक पावर आउटपुट की आधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से नहीं हुई है। इसका खुलासा लॉन्चिंग के वक्त ही किया जाएगा। हम मानकर चल सकते हैं, Volkswagen Polo GT TSI फेसलिफ्ट को उसी DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा जो मौजूदा मॉडल में पहले से उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ेः साल 2020 के ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेगा Volkswagen, जानें डिटेल

कंपनी की ओर से 1.5-लीटर TDI इंजन इंजन ऑप्शन की पुष्टि किया जाना बाकी है। यह डीजल इंजन Volkswagen Polo GT के मौजूद मॉडल में उपलब्ध है जो 108 bhp का अधिकतम पावर और 250Nm का टार्क जनरेट करता है। कार को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

पांच साल पहले हुई थी लॉन्च

Volkswagen Polo Gt3

बता दें कि पांच साल पहले Volkswagen Polo हैचबैक को भारत में लॉन्च किया था। तब से अब तक यह किफायती कार लोगों की पसंद बनी हुई है। अंब कंपनी इस कार के नए वर्जन के साथ भारतीय बाज़ार में उतने की योजना बना रही है। इस कार की एक्स शो-रूम कीमत 5.70 लाख से  9.14 रूपए तक है। ऐसे में अपडेट होने के बाद इसकी कीमतों में थोड़ी और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

Volkswagen की ताज़ा खबरें

अन्य खबरें

फीचर स्टोरी